Get App

Hurun Rich List 2024: पहली बार शाहरुख खान अमीरों की इस लिस्ट में शामिल, पैसों की बारिश में भारत ने पछाड़ दिया चीन को

Hurun Rich List 2024: एशिया में भारत तेजी से दौलत का गढ़ बनता जा रहा है। हुरुन के अमीरों की सूची इस बात की पुष्टि कर रहे हैं। चीन में जहां अरबपतियों की संख्या कम हुई है तो भारत में बढ़ी है। वहीं हैदराबाद ने बेंगलुरु को भी एक मामले में पछाड़ दिया है तो शाहरुख खान पहली बार इस खास सूची में शामिल हुए हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 29, 2024 पर 2:21 PM
Hurun Rich List 2024: पहली बार शाहरुख खान अमीरों की इस लिस्ट में शामिल, पैसों की बारिश में भारत ने पछाड़ दिया चीन को
इस साल हुरुन के अमीरों की सूचों में 1539 ऐसे लोग हैं जिनके पास 1 हजार करोड़ रुपये या इससे अधिक की दौलत है। इसमें 272 नए नाम शामिल हुए हैं। पहली बार इस सूची में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी शामिल हुए हैं।

Hurun Rich List 2024: देश में अल्ट्रा-रिच की संख्या तेजी से बढ़ रही है। 100 करोड़ डॉलर या इससे अधिक की दौलत वाले यानी डॉलर बिलेनियर की संख्या बढ़कर 334 पर पहुंच गई है यानी कि देश में अब 334 लोगों के पास 100 करोड़ डॉलर या इससे अधिक की दौलत है। सालाना आधार पर इसमें 29 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अमीरों की यह सूची हुरुन इंडिया ने आज 29 अगस्त को जारी की है। हुरुन इंडिया के फाउंडर और चीफ रिसर्चर अनस रहमान जुनैद का कहना है कि पूरे एशिया में भारत दौलत का गढ़ बनता जा रहा है। चीन में अरबपतियों की संख्या 25 फीसदी कम हुई है तो भारत में 29 फीसदी बढ़े हैं। उन्होंने कहा कि इससे भारतीय इकॉनमी के भविष्य की तस्वीर दिखती है।

सूची के मुताबिक पिछले साल हर पांच दिन में एक नए अमीर इस सूची में जुड़े हैं। इस सूची में 17 नए अमीरों के साथ हैदराबाद ने बेंगलुरु को पीछे छोड़ दिया है और अब यह तीसरे स्थान पर है। बेंगलुरु चौथे स्थान पर खिसक गया है। वहीं नए अमीरों के मामले में मुंबई पहले स्थान और दिल्ली दूसरे स्थान पर बना हुआ है।

90s के 11 अमीर हैं सूची में

इस वर्ष की अमीरों की सूची में 90 के दशक में जन्मे 11 लोग शामिल हैं। रेजरपे के फाउंडर्स-हर्षिल माथुर और शशांक माथुर की उम्र 33-33 वर्ष है। वहीं जितने नए लोग शामिल हुए हैं, उसमें सबसे युवा जेप्टो (Zepto) के 21 वर्षीय कैवल्य वोहरा हैं। उनके बाद 22 वर्ष की उम्र के जेप्टो के को-फाउंडर आदित पलीचा हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें