फेमस वेबसाइट Shadi.com के फाउंडर और मशहूर टीवी शो Shark Tank India में बतौर जज नजर आ रहे Anupam Mittal ने एयर इंडिया की फ्लाइट में हुए Pee-Gate कांड पर एक ट्वीट किया है। अपने इस ट्वीट में अनुपम ने इस घटना को लेकर एयर इंडिया की आलोचना की है और लिखा है कि एयर इंडिया पर उड़ान भरना तेजी से एक विवादास्पद बिंदु बनता जा रहा है। उन्होंने एयरलाइन पर कटाक्ष करते हुए यह भी पूछा, " क्या आपको लगता है कि एयरलाइन इस स्थिति को बेहतर ढंग से संभाल सकती है?"
क्या है एयर इंडिया का Pee-Gate विवाद
बता दें कि न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-102 में एक शख्स द्वारा बुजुर्ग महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने की घटना सामने आई थी। यह घटना 26 नवंबर 2022 की है। कई लोगों ने एयर लाइन पर यह आरोप भी लगाया था कि इस मामले में सही तरीके से कर्रवाई नहीं की गई है। अनुपम मित्तल का भी यही मानना है कि इस पूरे मामले को तेजी और जिम्मेदारी के साथ उठाना एयरलाइन की भी जिम्मेदारी थी।
अनुपम ने एक ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि, मुद्दा ये है कि एयरलाइन ने इस मामले पर क्या किया? अगर उन्होंने इस पर अच्छा काम किया है तो मैं आपसे सहमत हूं। अनुपम मित्तल द्वारा किए गए इस ट्वीट पर जहां कुछ सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं तो कुछ लोगों ने उनका विरोध भी किया है।
विदेशी एयरलाइंस में भी होती है गंदगी
एयर इंडिया की आलोचना करने पर कुछ सोशल मीडिया यूजर्स अनुपम मित्तल का विरोध भी कर रहे हैं। उनका कहना है कि विदेशी एयरलाइंस में भी गंदगी होती है, लेकिन यहां पर मुद्दा ये है कि एयर इंडिया इस मामले से कैसे निपटती है। एक यात्री के गलत व्यवहार के चलते पूरी एयरलाइन को दोष देना सही नहीं है। उस यात्री को कानून के मुताबिक सजा मिलनी चाहिए। एक दूसरे यूजर्स ने भी अनुपम के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा कि Shadi.com भी कभी कभी लोगों को मिलाने का काम करता है और कभी कभी नहीं। इसका मतलब ये नहीं है कि आप इसके लिए जिम्मेदार हैं। एक दूसरे यूजर ने भी रिप्लाई करते हुए लिखा कि भविष्य में एयरलाइन लोगों को डायपर पहनने पर मजबूर करेगी।