Shark Tank India Season 2: जानिए कब आएगा पहला एपिसोड, देखिए कितना दिलचस्प है Promo

Shark Tank India Season 2: अगर आपको भी इसके शुरू होने का इंतजार था तो हम आपको बता देते हैं कि Shark Tank India के दूसरे सीजन की शुरुआत कब से होगी। Shark Tank India के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड का प्रसारण 2 जनवरी 2023 से होने वाला है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया एक प्रोमो रिलीज करके इसकी जानकारी दी है।

अपडेटेड Dec 05, 2022 पर 8:04 PM
Shark Tank India के प्रोमो में क्या है खास?

Shark Tank India Season 2: अश्नीर ग्रोवर (Ashneer Grover) की वजह से शार्क टैंक इंडिया का पहला सीजन खूब लोकप्रिय हुआ था। अब Shark Tank India के दूसरे सीजन के प्रीमियर का ऐलान हो गया है। अगर आपको भी इसके शुरू होने का इंतजार था तो हम आपको बता देते हैं कि Shark Tank India के दूसरे सीजन की शुरुआत कब से होगी। Shark Tank India के दूसरे सीजन के पहले एपिसोड का प्रसारण 2 जनवरी 2023 से होने वाला है। सोनी टीवी ने सोशल मीडिया एक प्रोमो रिलीज करके इसकी जानकारी दी है।

Shark Tank India के प्रोमो में क्या है?

Promo में दिखाया जा रहा है कि मां अपने बेटे को डांट रही है कि वह क्यों नहीं पढ़ाई पर फोकस करता। मां अपने बेटे को ताना देती है कि अगर वो कुछ नहीं करता है तो वह माली बनकर रहेगा। इस पर जैसे ही माली यह सुनता है तो वह सरकास्टिक तरीके से अपने गार्डनिंग बिजनेस के बारे में बताता है। अगर आपने अभी तक यह प्रोमो नहीं देखा है तो अब देख लीजिए।


Shark Tank India के सीजन 2 में कौन से हैं शार्क

इस बार शार्क टैंक में सबसे पॉपुलर माने जाने वालें जज अश्नीर ग्रोवर शामिल नहीं होंगे। उनकी जगह ली है CarDekho के को-फाउंडर अमित जैन। उनके अलावा बाकी सभी जज पहले सीजन वाले ही हैं। इनमें Sugar Cosmetics के को-फाउंडर विनीता सिंह, Emcure Pharmaceuticals के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, Shaadi.com के CEO अनुपम मित्तल, boAt Lifestyle के को-फाउंडर और CMO अमन गुप्ता और Lenskart.com के फाउंडर और CEO पीयूष बंसल शामिल हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।