Sharon Raj murder case: केरल की एक अदालत ने एक महिला को 2022 में उसके प्रेमी की हत्या करने के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष ने दलील दी कि महिला ने अपने पुरुष मित्र से प्रेम का इजहार करके उसे मौत के घाट उतार दिया। नेय्याट्टिनकरा अतिरिक्त जिला सत्र न्यायालय ने सोमवार (20 जनवरी) मामले में तीसरे आरोपी एवं महिला के रिश्तेदार निर्मलकुमारन नायर को भी तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई। 24 साल की दोषी महिला का नाम ग्रीष्मा है। उसने अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों, पूर्व में कोई आपराधिक इतिहास नहीं होने और अपने माता-पिता की इकलौती बेटी होने का हवाला देते हुए सजा में नरमी का अनुरोध किया था।
