Get App

IRCTC के VIP लाउंज में रायते के अंदर निकला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे ने दिया जवाब

IRCTC VIP Executive Lounge: भारतीय रेलवे के VIP एग्जीक्यूटिव लाउंज में भोजन करते समय दिल्ली का एक यात्री तब चौंक गया जब उसे अपने 'रायते' में एक जिंदा कीड़ा कनखजूरा तैरता हुआ मिला। व्यक्ति ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने और खाद्य सुरक्षा मुद्दे को उजागर करने के लिए X का सहारा लिया। बाद में IRCTC ने जवाब दिया

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 3:36 PM
IRCTC के VIP लाउंज में रायते के अंदर निकला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे ने दिया जवाब
Railways Lounge: यात्री ने रेलवे के VIP लाउंज की तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक जिंदा कीड़ा कनखजूरा रायते में दिखाई दे रहा है

Railways VIP Executive Lounge: हाल ही में दिल्ली का एक व्यक्ति उस समय हैरान रह गया जब उसे भारतीय रेलवे के वीआईपी एक्जीक्यूटिव लाउंज (IRCTC VIP Executive Lounge) में रायते के अंदर जिंदा कनखजूरा (Centipede) कीड़ा मिला। यात्री आर्यनश ने जिंदा सेंटीपीड की तस्वीर जब सोशल मीडिया पर शेयर की तो वह जंगल में आग की तरफ फैल गई। यह घटना भारतीय इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के वीआईपी एक्जीक्यूटिव लाउंज में हुई। यात्री ने "बेहतर" भोजन की गुणवत्ता के बारे में व्यंग्यात्मक टिप्पणी करते हुए कहा कि अब रेलवे वाले अधिक प्रोटीन वाला रायता परोस रहे हैं।

आर्यनश सिंह ने अपनी नाराजगी व्यक्त करने और खाद्य सुरक्षा मुद्दे को उजागर करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X का सहारा लिया। भारतीय रेलवे में बेहतर खाद्य गुणवत्ता के दावों को खारिज करते हुए सिंह ने अपने रायते में तैरते सेंटीपीड की तस्वीर शेयर की। उन्होंने तंज कसते हुए, "हां, निश्चित रूप से, भारतीय रेलवे के भोजन की गुणवत्ता में सुधार हुआ है, अब वे अधिक प्रोटीन वाला रायता परोस रहे हैं।" सिंह ने यह भी कहा कि IRCTC VIP एग्जीक्यूटिव लाउंज में होने वाली घटना नियमित ट्रेनों और पेंट्री कारों में खाद्य गुणवत्ता मानकों के बारे में चिंताजनक सवाल उठाती है।

उन्होंने कहा, ''यह घटना आईआरसीटीसी के वीआईपी एक्जीक्यूटिव लाउंज में हुई। इसलिए आप सामान्य ट्रेनों या पेंट्री कारों की गुणवत्ता की कल्पना कर सकते हैं।'' यात्री ने यह भी बताया कि कैसे सेंटीपीड मिलने के बाद उन्होंने साथी यात्रियों को दूषित भोजन के बारे में चेतावनी दी थी। हालांकि, उन्हें आश्चर्य हुआ कि कई लोगों ने उनकी चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया, जिससे खाद्य सुरक्षा के प्रति चिंता की कमी उजागर हुई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें