भारत में शादियों और प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान स्टंट का चलन काफी तेजी से जोर पकड़ रहा है, लेकिन कभी-कभी यह एक हादसे में बदल जाता है। एक हालिया वायरल वीडियो यह साबित करता है कि ये स्टंट हमेशा सुरक्षित नहीं हो सकते हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में दूल्हा और दूल्हन हाथ में स्पार्कल गन लिए स्टंट के साथ फोटोशूट कराते नजर आ रहे हैं। इस दौरान मंडप पर ही बंदूक फट जाती है और दुल्हन के चेहरा आग की लपटों से जल जाता है।
वायरल वीडियो महाराष्ट्र की एक शादी समारोह का बताया जा रहा है। यहां दूल्हा-दुल्हन हाथों में स्पार्कल गन लिए फोटोशूट करवा रहे थे। हालांकि, ये स्टंट दुल्हन के लिए खतरनाक साबित हो गया। इस डरावनी घटना का वीडियो ट्विटर पर अदिति नाम की एक यूजर ने शेयर किया है, जो देखते ही देखते अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वायरल हो गया।
13 सेकंड की क्लिप में दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर स्टंट के पोज देते हुए देखा जा सकता है। नवविवाहित कपल के हाथों में स्पार्कल गन है। जैसे ही दुल्हन ने बंदूको को फायर किया, वह फट गई और उसके चेहरे पर जा लगी। इसके बाद उसने जल्दी से बंदूक फेंक दी और हर कोई उसे बचाने के लिए स्टेज की तरफ दौड़ पड़ा।
फिलहाल, यह में जंगल में आग की तरफ सोशल मीडिया पर फैल गया है। इस वीडियो को ट्विटर पर अदिति ने शेयर करते हुए लिखा कि पता नहीं आजकल लोगों को क्या हो गया है वे शादी को पार्टी की तरह ट्रीट कर अपने परफेक्ट दिन को बर्बाद कर रहे हैं। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक साढ़े तीन लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
लगातार अपने रिएक्शन देते हुए यूजर्स इस तरह के स्टंट को शादी के दिन परफॉर्म करने से बचने की सलाह दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "वीडियो देखकर डर लग लग रहा।" दूसरे ने लिखा, "नया डर आ गया।" इस क्लिप पर ट्विटर यूजर्स की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।