2,000 का नोट लेने से दुकानदार ने किया मना, तो महिला ने की उससे बहस, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है पूरी घटना

सोशल मीडिया पर 2,000 रुपये के नोटों को लेकर कई सारी खबरें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे लोग इस तरह के दावे कर रहे हैं कि दुकानदारों या फिर पेट्रोल पंप चलाने वालों ने 2 हजार के नोटों को लेने से ही मना कर दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वॉट्सऐप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसे पढ़कर लोग खूब हंस भी रहा है। इस वाट्सऐप चैट में ऐसा लिखा गया है कि एक व्यक्ति से एक दुकानदार ने 2,000 रुपये का नोट लेने से मना कर दिया

अपडेटेड May 26, 2023 पर 10:29 PM
Story continues below Advertisement
सोशल मीडिया पर कई सारे लोग इस तरह के दावे कर रहे हैं कि दुकानदारों या फिर पेट्रोल पंप चलाने वालों ने 2 हजार के नोटों को लेने से ही मना कर दिया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 2,000 के नोटों को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि भले ही रिजर्व बैंक की तरफ से 2,000 रुपये के नोट को चलन से बाहर कर दिया गया है लेकिन बावजूद इसके यह एक वैध मुद्रा बना हुआ है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर 2,000 रुपये के नोटों को लेकर कई सारी खबरें चल रही हैं। सोशल मीडिया पर कई सारे लोग इस तरह के दावे कर रहे हैं कि दुकानदारों या फिर पेट्रोल पंप चलाने वालों ने 2 हजार के नोटों को लेने से ही मना कर दिया।

सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है वॉट्सऐप का स्क्रीनशॉट

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वॉट्सऐप का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। जिसे पढ़कर लोग खूब हंस भी रहा है। इस वाट्सऐप चैट में ऐसा लिखा गया है कि एक व्यक्ति से एक दुकानदार ने 2,000 रुपये का नोट लेने से मना कर दिया। जिसके बाद उसकी दुकानदार से बहस हो गई। लेकिन इस घटना में ट्विस्ट तब आया जब दुकानदार ने नोट ना लेने की वजहों का खुलासा किया।

Swarna Shatabdi train Owner: रेलवे की गलती से भारत का एक किसान बन गया ट्रेन का मालिक, जानिए पूरा मामला


ट्विटर पर डाला गया स्क्रीनशॉट

वॉट्सऐप की इस चैट का स्क्रीनशॉट ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है। स्क्रीनशॉट की फोटो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि देवियों और सज्जनों, मेरी बेस्टी से मिलें। जिसके बाद यह बताया गया कि एक दुकानदार 2,000 का नोट लेने से मना कर रहा होता है। जिसके बाद वह महिला दुकानदार को 2,000 के नोटों को लेकर RBI की गाइडलान और नियमों को बताया। हालांकि कहानी में ट्विस्ट तब आया जब पता चला कि दुकानदार नोट के फटे हुए होने की वजह से लेने से इंकार कर रहा था। इस पोस्ट को 25 मई के दिन सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जिसके बाद इसे 24,000 बार देखा जा चुका है। साथ ही ट्वीट को 260 से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।