दुनियाभर में बहुत से ऐसे लोग हैं, जो सांप के नाम से थर-थर कांपने लगते हैं। मौत के घाट उतार देने वाले जहर से भरे इन रेंगने वाले जीवों से इंसान तो इंसान जंगल के जंगली जानवर भी खौफ खाते हैं। सांपों का वैसे तो ठिकाना जंगल ही माना जाता है। लेकिन अब ये घर, मेज, ऑफिस, ट्रेन में भी कब्जा जमाने लगे हैं। इन दिनों सोशल मीडिया में सांप के वीडियो भी खूब वायरल हो रहे हैं। हाल ही में झारखंड से गोवा जाने वाली वास्कोडिगामा साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन (Vasco-da-Gama Weekly Express Train) के सेकंड एसी कोच में सांप पाया गया। इसके बाद यात्रियों में ह़ड़कंर मच गया।
