Viral Video: सोफे पर तकिए के अंदर छुपकर बैठा था किंग कोबरा, घरवालों के उड़े होश, वीडियो देख कांप जाएगी आपकी रूह

Viral Video: वायरल वीडियो में तकिए के कवर के अंदर लिपटा हुआ किंग कोबरा संपेरे पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारों के मुताबिक, किंग कोबरा (King Cobra) को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। अगर यह किसी को काट ले तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 4:26 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Viral Video: सोफे पर किंग कोबरा निकलने के बाद घरवालों को तुरंत संपेरा बुलाना पड़ा

Snakes Viral Video: सोशल मीडिया पर एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को चौंका दिया है। वीडियो में एक संपेरे को सोफे पर रखे एक तकिए के कवर के अंदर से एक जहरीले किंग कोबरा (King Cobra) को बचाते हुए दिखाया गया है। तकिए के अंदर लिपटा हुआ सांप बचावकर्ता पर हमला करता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि किंग कोबरा (King Cobra) को दुनिया के सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक माना जाता है। अगर यह किसी को काट ले तो उसका बच पाना लगभग नामुमकिन होता है।

अपने सोफे से एक अजीब सी फुफकार की आवाज सुनने के तुरंत बाद परिवार ने एक सपेरे को बुलाया। बाद में उन्होंने जब किंग कोबरा को देखा को तो सभी के होश उड़ गए। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ज्यादातर लोगों को यह घटना भयावह लगी। वहीं, कुछ लोग इस पर तंज भी कसने लगे।

वायरल वीडियो में लोहे की छड़ से लैस सपेरा सावधानी से सोफे के पास जाता है। पहली नजर में ऐसा लगता है कि सांप कुशन के अंदर कहीं छिपा हो सकता है। तकिए की जिप सावधानी से खोलने पर सांप का कोई निशान नहीं दिखता, जिससे वहां सस्पेंस पैदा होता है। लेकिन जैसे ही जिप को थोड़ा और ऊपर खींचा जाता है, सांप की पूंछ दिखाई देती है। वह कोई साधारण सांप नहीं बल्कि किंग कोबरा है, जो सबसे जहरीली प्रजातियों में से एक है।


इसके बाद जो होता है वह वाकई बहुत ही हैरान करने वाला होता है। दरअसल, जैसे ही सपेरा सांप की पूंछ को खींचता है, कोबरा अचानक तकिए से बाहर आ जाता है और बचाव की मुद्रा में अपना फन ऊपर उठा लेता है। कुछ पल के लिए ऐसा लगता है जैसे समय रुक गया हो और देखने वाले हर किसी का दिल धड़कने लगता है।

सांप का यह वीडियो इंस्टाग्राम पर abhisheksandhu1126 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट का कैप्शन है, "सोफे के कवर में कोबरा।" यह वीडियो जमकर शेयर किया जा रहा है। इसे करीब एक लाख 40 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

कमेंट सेक्शन में लोगों ने अपनी-अपनी राय शेयर की। एक यूजर ने कहा, "नया डर खुल गया।" दूसरे ने लिखा, "मैं कभी भी उस सोफे पर नहीं बैठूंगा या उस तकिए को कभी नहीं छूऊंगा। ईमानदारी से कहूं तो मैं घर में घुसने से पहले शायद 100 बार जांच करवाऊंगा। मैं सांपों से इतना डरता हूं। और कोबरा तो और भी डरावना है।"

ये भी पढ़ें- IRCTC के VIP लाउंज में रायते के अंदर निकला जिंदा कीड़ा, वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे ने दिया जवाब

तीसरे यूजर ने लिखा, "मैंने उस तकिए को आग में डाल दिया था।" एक अन्य व्यक्ति ने कहा, "मैं इस रील को देख रहा था जब तकिया मेरी गोद में था। यह वीडियो वास्तव में डरावना है, इसलिए वास्तविकता में इसे देखना भी कुछ ऐसा है जिसकी मैं कल्पना भी नहीं करना चाहता।" एक ने कहा, "हे भगवान! किंग कोबरा। दुनिया के सबसे खतरनाक जहरीले सांपों में से एक..।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।