Sneezing: छींक आना एक सामान्य प्रक्रिया है। जब हमें जुकाम होता है या फिर धूल-मिट्टी के संपर्क में आने से भी छींक आने की समस्या बढ़ जाती है। छींक आने के समस्या को स्टर्नटेशन भी कहा जाता है। आमतौर पर धूल, पराग, जानवरों की रूसी और इसी तरह के कणों के कारण छींक आती है। यह शरीर से बिना जरूरत के कीटाणुओं को बाहर निकालने का काम करता है। लेकिन जब सर्दी-जुकाम हो जाता है तो छींक बढ़ जाती है। ऐसे में मुंह पर हाथ रखकर छींकने के बाद इस बात का विशेष ध्यान रखना जरूरी है कि हमारी वजह से किसी अन्य व्यक्ति को इंफेक्शन न फैले।
