Superfoods: भारतीय घरों में हर रसोई के अंदर आपको ढेरों सुपरफूड्स मिल जाएंगें। यह सेहत बनाने के साथ-साथ सुंदरता को निखारने का भी काम करते हैं। भले ही आप खूब वर्कआउट करते हों लेकिन शरीर को एनर्जी देने और फिट रखने के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। अगर आप अपनी डाइट में सुपरफूड्स को शामिल करते हैं तो आपके लिए फिट रहना और भी आसान हो जाएगा। सुपरफूड्स हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें पोषक तत्वों का खजाना भरा रहता है। हालांकि सुपर फूड्स का फायदा भी तभी है। जब हम बैलेंस्ड डाइट लें। सुपर फूड्स को भी बदल-बदल कर लें क्योंकि हर फूड आइटम के अपने फायदे होते हैं।
सुपरफूड्स उन्हें कहा जाता है जिनमें पोषक तत्वों की काफी अधिक मात्रा पाई जाती है। इसका मतलब है कि सुपरफूड्स में वो शक्ति पाई जाती है जो आपके शरीर में कम कैलोरी के साथ पोषक तत्वों की मात्रा को पूरा करते है। आइये जानते हैं इनके फायदों के बारे में..
ये छोटे भूरे बीज पोषक तत्वों से भरे होते हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड की उच्च सामग्री शरीर के तेल के प्राकृतिक उत्पादन को बढ़ाती है। स्किन में नमी बनाए रखती है। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो यह सुपरफूड बेहतर साबित हो सकता है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। ऐसे में यह दिल के लिए बेहद फायदेमंद है। बालों का झड़ना हमारे सामने आने वाली एक और आम समस्या है। अलसी के बीज के इस्तेमाल से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
पालक, केल जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों को सुपरफूड माना जाता है। इनमें विटामिन A, विटामिन C, विटामिन E और विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही इनमें आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम और कैल्शियम भी पाया जाता है।
दक्षिण भारतीय व्यंजनों में मोरिंगा का इस्तेमाल खूब किया जाता है। सांभर में तो खासतौर पर मोरिंगा डाला जाता है। ये न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है बल्कि पोषण में भी इजाफा करता है। मोरिंगा की सबसे खास बात यह है कि इसके पेड़ का हर एक हिस्सा स्वास्थ्य के लिए किसी न किसी रूप में फायदेमंद होता है। मोरिंगा का पाउडर शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। मोरिंगा यानी सहजन हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे को कम करता है एवं त्वचा को जवां बनाए रखता है।
ब्लूबेरीज में फाइबर, मैग्नीशियम, विटामिन K और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। यह हमारे ब्लड प्रेशर को कम करने और हार्ट से जुड़ी दिक्कतों कम करता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है।
मेवे न्यूट्रिशन का पावरहाउस हैं। ये हेल्दी फैट, प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे प्रमुख खनिज मुहैया कराते हैं। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मेवे लंबे जीवन के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं।
जो लोग ज्यादा फल और सब्जियां खाते हैं, वो पोषक तत्वों की वजह से ज्यादा समय तक जीवित रहते हैं। वैसे तो सभी फल और सब्जियां सेहत के लिए बेहतर माने गए हैं। हालांकि ताजा फलों और सब्जियों का सेवन सेहत में सुधार लाने और लंबी उम्र बढ़ाने का काम करते हैं।