Onion: खाने के प्लेट में प्याज का सलाद या प्याज का सिरका मिल जाए तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है। बहुत से लोग प्याज खाना पसंद करते हैं। प्याज आमतौर पर हर भारतीय रसोई में इस्तमाल किया जाता है। हालांकि कई लोग प्याज से परहेज भी करते हैं। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो यह काफी फायदेमंद माना गया है। प्याज डालने से किसी भी चीज का स्वाद दोगुना हो जाता है। प्याज शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाने का काम करती है। इसमें फॉस्फोरस, मैग्नीशियम, पोटेशियम और विटामिन C जैसे कई गुण पाए जाते हैं।
एक स्टडी में कहा गया है कि प्याज की रासायनिक संरचना इतनी मजबूत है कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ-साथ कैंसर के जोखिम को भी कम करती है। कच्ची प्याज से लू से भी बचाव होता है। कच्ची प्याज खाने से हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करता है।
हड्डियों को मजबूत बनाती है प्याज
प्याज से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। एक प्याज में 25.3 मिलीग्राम कैल्शियम होता है। हड्डियों मजबूती के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। यह जोड़ों के दर्द को भी कम करने में मदद करती है। प्याज में एंटी-एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे कई गुण पाए जाते हैं। इससे शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद मिलती है। प्याज को आयरन, फोलेट और पोटेशियम का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। ऐसे में अगर शरीर में आयरन की कमी है तो प्याज से दूर किया जा सकता है।
प्याज का रस बालों के लिए फायदेमंद
प्याज का रस बालों के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ती है। विटामिन और मिनरल्स से भरपूर प्याज का इस्तेमाल करके आप हेयर फॉल, डैंड्रफ और स्कैल्प इनफेक्शन जैसी कई परेशानियों से राहत मिल सकती है।
प्याज में विटामिन A, विटामिन C, विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे स्किन में ग्लो आएगा और आपको यह यंग बना सकता है। अगर अपने फेस पैक में प्याज का रस को शामिल करते हैं तो इससे आपके चेहरे में कील-मुंहासों से भी छुटकारा मिलेगा।
अगर पाचन से जड़ी शिकायत है तो प्याज से काफी राहत मिल सकती है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और पेट को स्वस्थ रखता है। ऐसे में अपने सलाद में रोजाना प्याज का इस्तेमाल कर सकते हैं।
दिल के लिए प्याज है फायदेमंद
प्याज दिल के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद कर सकता है। ये शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसके कारण दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा भी कई गुना कम हो जाता है।