Heart: आंखों के इन लक्षणों को कभी न करें इग्नोर, दिल पर हो चुका है हमला, ऐसे करें बचाव

Heart: दिल को स्वस्थ्य रखना बेहद जरूरी है। आंखों जरिए दिल के अंदर बन रही बीमारियों को पता लगाया जा सकता है। आंखों के जरिए कई गंभीर बीमारियों का पता लगाया जा सकता है। जब भी हार्ट में कुछ दिक्कतें होती हैं तो आंखों में उसके संकेत दिखने लगते हैं। ऐसे में आंखों में कोई भी दिक्कत हो तो उसे इग्नोर नहीं करना चाहिए

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 4:44 PM
Story continues below Advertisement
ब्लड प्रेशर ज्यादा होने पर भी आंखों की नसें डैमेज हो सकती हैं

Heart: आंखे आपके दिल और सेहत का रात खोलती हैं। इसलिए कहा जाता है कि आंखों में गहरा राज छुपा होता है। वहीं आपको ये भी पता होनी चाहिए कि जब भी आपको हार्ट से जुड़ी दिक्कत होती है तो आंखें भी उसका संकेत देने लगती हैं। यही वजह है कि डॉक्टर के पास मरीज जब जाता है तो डॉक्टर सबसे पहले आंखों में टॉर्च डालकर देखते हैं। हार्ट एक पंपिंग मशीन है। हार्ट खून को पंप कर पूरे शरीर में पहुंचाता है। जब हार्ट पर कुछ असर पड़ता है तो खून के बहाव पर इसका असर पड़ता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबिक दिल से जुड़ी बीमारियों यानी कार्डियोवैस्कुलर डिजीज के कारण हर साल करीब 1.79 करोड़ लोगों की मौत हो जाती है। हार्ट में अगर ज्यादा दिक्कत हो तो आंखों की रोशनी तक जा सकती है।

रेटिना का सिकुड़ना


आंख की पुतली के पीछे संवेदनशील रेटिना होता है। हाई ब्लड प्रेशर इसे नुकसान पहुंचा सकता है। अगर आप को हार्ट से जुड़ी कोई दिक्कत है तो आपकी आंखों में मैकुलर डिजेनरेशन होने लगता है। इस बीमारी से रेटिना सूखने लगती है। इसके बाद आंखों की रोशनी जा सकती है। इसलिए अगर आपके आंखों में खुजली या जलन की दिक्कत हो तो उसे नजरअंदाज न करें। वहीं कुछ स्टडी में कहा गया है कि हार्ट में दिक्कत होने पर आंखों का मोतियाबिंद भी हो जाता है। स्टडी के ताबिक, मोतियाबिंद का ऑपरेशन कराने वालों में हार्ट अटैक और स्ट्रोक से मौत की आशंका ज्यादा रहती है।

बदलते मौसम में बढ़ सकता है वायरल फीवर समेत कई बीमारियों का खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

आंखों के आसपास फैट जमा होना

जब दिल की धमनियों में बैड कोलेस्ट्रॉल जमा होने लगता है। तब ब्लड वैसल्स के जरिए आंखों के चारों ओर भी फैट जमा होने लगता है। यह आंखों को चारों ओर से घेर लेता है।

दिल और आंखों को हेल्दी रखने के टिप्स

धूम्रपान बिल्कुल बंद कर दें।

वजन को कंट्रोल रखें।

दिल और आंखों के लिए फायदेमंद फूड खाएं।

रेगुलर हार्ट टेस्ट और आई चेकअप करवाते रहें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।