Get App

घर को देना है महंगा और लग्जरी लुक! पुराने गहनों का करें ऐसा इस्तेमाल

पुराने आर्टिफिशियल गहनों को फेंकने की बजाय होम डेकोरेशन में इस्तेमाल किया जा सकता है। झुमके, हार, मोती, पेंडेंट और चूड़ियों से कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रेम, वॉल डेकोर और कई खूबसूरत डेकोरेटिव आइटम्स बनाएं जा सकते हैं। ये आसान DIY आइडियाज कम खर्च में घर को स्टाइलिश और यूनिक लुक देने का शानदार तरीका हैं।

Roopali Sharmaअपडेटेड Aug 08, 2026 पर 7:30 AM
घर को देना है महंगा और लग्जरी लुक! पुराने गहनों का करें ऐसा इस्तेमाल

घर में पुराने आर्टिफिशियल गहनों का फैशन पुराना हो जाता है या वे टूट जाते हैं, इसलिए उनका इस्तेमाल बंद हो जाता है। लेकिन इन्हें फेंकने की बजाय थोड़ी-सी क्रिएटिविटी के साथ दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। पुराने झुमके, हार, चूड़ियां, मोती और पेंडेंट से घर की खूबसूरत डेकोरेशन किया जा सकता है। इससे न सिर्फ घर को नया लुक मिलता है, बल्कि बेकार पड़े गहनों का भी शानदार उपयोग हो जाता है।

मोमबत्ती स्टैंड

पुराने लॉकेट, पेंडेंट, मोती या रंग-बिरंगे स्टोन की मदद से सिंपल कैंडल स्टैंड को नया और अट्रैक्टिव लुक दिया जा सकता है। इन्हें ग्लू की मदद से कैंडल होल्डर के चारों ओर सजाएं। जब मोमबत्ती जलेगी, तो इन गहनों की चमक और भी खूबसूरत दिखाई देगी। यह डाइनिंग टेबल, ड्रॉइंग रूम या पूजा की जगह की सजावट के लिए भी अच्छा ऑप्शन है।

वॉल डेकोरेशन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें