सोफे पर बैठते समय कभी न करें ऐसी गलती, जिंदगी भर के लिए फैल सकती है बीमारी

Sofa: सोफा में एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर दबाव पड़ता है। वहीं टेढ़े होकर बैठने से रीढ़ की हड्डी के जोड़ खराब हो सकते हैं। वहीं सोफे में पालथी मारकर लंबे टाइम तक बैठने से खून के थक्के बनने का खतरा बढ़ सकता है। यह सेहत के लिए हानिकारक है

अपडेटेड Mar 27, 2023 पर 12:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सोफे में एक ही तरीके से बैठना जानलेवा साबित हो सकता है

Sofa: जब भी सोफे पर या कुर्सी पर बैठे तो हमेशा सावधान रहना चाहिए। एक छोटी सी गलती आपकी आदत बदल सकती है और जिंदगी भर के लिए शरीर बीमारियों का घर बन सकता है। गलत तरीके से बैठने पर आप विकलांग भी हो सकते हैं। सोफे पर जब भी आप बैठें तो एक ही तरीके से लंबे समय तक नहीं बैठना चाहिए। बैठने का तरीका और शारीरिक गतिविधियों पर खास तौर से ध्यान देने की जरूरत है। कई लोग सोफे पर पालथी मारकर बैठना पसंद करते हैं। इस मामले में जानकारों का कहना है कि सोफे पर पालथी मारकर बैठने से हिप्स यानी कूल्हों का मिसअलाइनमेंट हो सकता है।

इन दिनों बहुत से युवा और बुजुर्ग रीढ़ की हड्डी की बीमारी से जूझ रहे हैं। एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से पीठ की मांसपेशियों और रीढ़ की हड्डी पर भारी दबाव पड़ता है। वहीं, टेढ़े होकर बैठने से रीढ़ की हड्डी के जोड़ खराब हो सकते हैं। इससे रीढ़ की हड्डी की डिस्क पीठ और गर्दन में दर्द बढ़ सकता है।

बढ़ सकता है ब्लड क्लॉट का खतरा


एक स्टडी में कहा गया है कि एक ही स्थिति में लंबे समय तक बैठने से ब्लड कॉट का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में अगर ब्लड क्लॉट यानी खून के थक्कों का सही समय पर इलाज नहीं किया जाता तो इनकी वजह से आपकी जिंदगी खतरे में पड़ सकती है। खून के थक्के टूट कर नसों में इधर-उधर जा सकते हैं। इतना ही नहीं, बल्कि ये एक जगह जमाकर होकर ब्लॉकेज की समस्या भी पैदा कर सकते हैं। अगर ब्लॉकेज होता है, तो इससे दिल, दिमाग, फेफड़े और अन्य जरूरी अंगों तक खून की सप्लाई रुक सकती है। इसकी वजह से शरीर काम करना बंद कर सकता है।

यूरिक एसिड और किड़नी की पथरी को जड़ से खत्म कर देंगे ये जूस, जानिए कैसे करें सेवन

सोफे पर कभी न सोएं

अगर आप गलत तरीके से सोफे पर बैठते हैं तो विकलांग होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लिहाजा व्यक्ति उठते और बैठते समय अपने शरीर की गतिविधियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। वहीं सोफे पर सोने की आदत नहीं डालनी चाहिए। कुछ समय के लिए सोफा आपके लिए आरामदायक साबित हो सकता है। लेकिन लंबे समय तक सोफे पर सोना हानिकारक है। सोफे पर एक ही स्थिति में सोने से की तरह की बीमारियां फैल सकती हैं। इसमें शरीर का पूरा हिस्सा दर्द करता है। पूरा दिन आलस्य से भरा रहता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।