Uric Acid: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग कई तरह की बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, यूरिक एसिड का बढ़ना, किड़नी में पथरी जैसी गंभीर बीमारियां आम होती जा रही हैं। अगर आपके शरीर में दर्द या मांसपेशियों में ऐंठन महसूस कर रहे हैं तो आपको खास तौर से अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है। जोड़ों में दर्द से पहले यूरिक एसिड बढ़ने पर जोड़ों में जकड़न (Stiffness) या मांसपेशियों में ऐठन (Muscles Cramps) की समस्या होती है।
बढ़ा हुआ यूरिक एसिड किडनी, लीवर, हार्ट के कामकाज पर असर डाल सकता है। इससे शरीर और मांसपेशियों में दर्द बढ़ सकता है। खून में बहुत अधिक यूरिक एसिड बढ़ने से आपको हाइपरयुरिसीमिया, किडनी की पथरी, गठिया और गाउट जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में बढ़े हुए यूरिक एसिड को आप कुछ घरेलू उपाय करके कम कर सकते हैं।
अदरक और नींबू दोनों ही यूरिक एसिड को कम करने में मदद कर सकते हैं। इतना ही नही जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम कर सकते हैं। अदरक में एंटीसेप्टिक, एंटी इंफ्लामेटरी के गुण पाए जाते हैं। वहीं नींबू में प्रचुर मात्रा में विटामिन-C, थियामिन, रिबोफ्लोविन, नियासिन, विटामिन B- 6, फोलेट और विटामिन-E होता है। ये दोनों जब साथ में मिलते हैं तो यूरिक एसिड बाहर आ जाता है। इससे जोड़ों का दर्द, सूजन और जकड़न दूर हो जाती है। अदरक के ताजे रस में आप नींबू का रस मिलाकर पीएं या इसकी चाय भी बनाकर पी सकते हैं। इसे पीने से कुछ ही दिनों में आपका यूरिक एसिड कम होने लगेगा। ये जूस खराब गले, कब्ज, किडनी और मसूड़ों की समस्याओं में आराम मिलता है।
ताजा गाजर के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से बढ़े हुए यूरिक एसिड को कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी वजह ये है कि गाजर के जूस में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन A, फाइबर, बीटा कैरोटीन, मिनरल्स होते हैं जो बढ़े हुए यूरिक एसिड से होने वाले नुकसान को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही नींबू में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन C होते हैं, जो नैचुरली इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।
वहीं खीरे के जूस में नींबू का रस मिलाकर पीने से भी लिवर, किडनी को डिटॉक्स करने में काफी मदद मिलती है। इससे ब्लड फ्लो में यूरिक एसिड लेवल कम होने लगता है। यह पोटेशियम और फास्फोरस होने की वजह से होता है, जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करता है। यह किडनी के कामकाज को बढ़ाने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।