हवाई यात्रा करना कई लोगों का सपना होता है। कुछ लोग खिड़की वाली सीट के लिए तरसते हैं तो कुछ एयर होस्टेस की हॉस्पिटैलिटी को एक बार अपनी आंखों से देखना चाहते हैं। इस बीच एक ऐसे आदमी के बारे में पचा चला है जिसने पूरा हवाई सफर टॉयलेट में किया। इस घटना के सामने आने के बाद मन में दो से तीन अहम सवाल आते हैं। पहला क्या उनका पेट खराब था, दूसरा क्या वो डर के मारे टॉयलेट में छिप गए थे और तीसरा क्या उन्हें टॉयलेट में ट्रैवल करना ज्यादा कंफर्टेबल लग रहा था? दरअसल आदमी गया तो वॉशरूम में हल्का होने के लिए था लेकिन वहीं अटक के रह गया। डॉर लॉक ना खुल पाने की वजह से वो अंदर ही फंसे रहे और इसके बाद पूरी यात्रा का मजा उन्हें टॉयलेट सीट पर बैठकर उठाना पड़ा।
