Get App

Spider Man बनने के चक्कर में खुद को मकड़ी से कटवाया, 8 साल के लड़के की बिगड़ी हालत

Spider Man सीरीज आपने देखी तो आपको याद होगा कि उसमें पीटर पार्कर को शक्तियां कैसे मिलती हैं। करोड़ों-अरबों लोगों ने स्पाइडर मैन देखी। सबसे ज्यादा प्रभाव फिल्म का बच्चों पर पड़ता है। यही वजह है कि कभी ना कभी किसी ना किसी बच्चे ने स्पाइडरमैन बनने की कोशिश की होगी। हाल ही में एक आठ साल के बच्चे ने खुद को जहरीली मकड़ी से कटवाया ताकि उसे भी पावर्स मिल सकें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 9:49 AM
Spider Man बनने के चक्कर में खुद को मकड़ी से कटवाया, 8 साल के लड़के की बिगड़ी हालत
तीन 12, 10 और 8 साल के लड़कों ने स्पाइडर मैन बनने के चक्कर में खुद को ब्लैक विडो स्पाइडर से कटवाया था।

Spider Bite: 8 साल का लड़का स्पाइडर मैन का बहुत बड़ा फैन था। स्पाइडर मैन से प्रभावित होकर उसने एक जहरीले ब्लैक विडो मकड़े से खुद को हाथ पर कटवा लिया। उसे उम्मीद थी कि ऐसा करने से उसके पास भी सुपर पावर्स आ जाएंगी। बोलिविया के विचुलोमा में ये घटना पिछले महीने ही घटित हुई। दरअसल इस गांव में स्पाइडरमैन को लेकर बच्चों में पागलपन बढ़ता ही जा रहा है। लड़के ने ये स्टंट पीटर पार्कर की तरह रेडियोएक्टिव स्पाइडर के काटे जाने से इंस्पायर होकर किया। फिल्म में मकड़ी के काटे जाने से पीटर पार्कर स्पाइडर मैन बन जाता है।

शक्तियों के चक्कर में हो गया बीमार

लड़के की पहचान रिवील नहीं की गई है। दरअसल एक नदी के किनारे खेलते समय उसे एक जहरीली मकड़ी मिली। बच्चा उसे तब तक छेड़ता रहा जब तक उसने उसे हाथ पर नहीं काट लिया। स्पाइडरमैन जैसी शक्तियों के लिए उसने ये कदम उठाया। फिर स्पाइडर को एक बक्से में डालकर वो घर आ गया लेकिन मकड़ी के जहर की वजह से उसे मसल पेन होने लगा। भले ही वो कितनी भी तकलीफ में था उसने इसके बारे में अपने माता-पिता को पता नहीं चलने दिया।  जब हालत ज्यादा ही खराब हो गई तब लड़के के परिवार को मकड़ी के जहर के बारे में खबर हुई।

अस्पताल में बचाई जान

सच्चाई का पता चलते ही परिवार ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने हालत को देखते हुए एक एंटीडोट सीरम लड़के के शरीर में इंजेक्ट कर दिया। इससे मकड़ी के जहर का असर कम होने लगा। पूरी तरह से ठीक होने के बाद लड़के ने बताया कि वो स्पाइडर मैन बनना चाहता था।  2020 में Chayanta में भी एक ऐसा ही केस देखने को मिला था। जहां तीन 12, 10 और 8 साल के लड़कों ने स्पाइडर मैन बनने के चक्कर में खुद को ब्लैक विडो स्पाइडर से कटवाया था। हालांकि डॉक्टर इन सभी केसों में बच्चों को बचाने में कामयाब रहे और किसी की भी जान नहीं गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें