Stolen Phone Recovery: अगर आपका मोबाइल चोरी हो गया है या कहीं खो गया है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है। हरियाणा सरकार ने इसके लिए सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर (Central Equipment Identity Register -CEIR) पोर्टल के जरिए मोबाइल रिकवर करने की सुविधा मुहैया कराई है। इस पोर्टल से उपभोक्ता अपने मोबाइल को तुरंत ब्लॉक करवा सकते हैं, ताकि फोन से डेटा और निजी जानकारी सुरक्षित रह सके। हरियाणा पुलिस जल्द ही जिला मुख्यालय पर CEIR डेस्क बनाएगी। डेस्क पर नियुक्त कर्मचारी खुद ही पोर्टल पर शिकायत दर्ज करेंगे और फोन मिलने पर मालिक को सूचित करेंगे।
