Credit Cards

ये जूस पीते ही आंत के कोने-कोने से निकल जाएगी गंदगी, फौरन मिलेगा आराम, आज ही करें फॉलो

Stomach Cleansing Juice: स्वस्थ रहने के लिए शरीर के सभी अंगों की सफाई बेहद जरूरी रहती है। खाने-पीने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। हम कई ऐसी चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। जिससे हमारे शरीर की सारी गंदगी साफ हो सकता है। इससे पेट भी साफ हो सकता है। जिससे आप पूरे दन तरोताजा बने रहेंगे

अपडेटेड May 04, 2023 पर 4:00 PM
Story continues below Advertisement
शरीर को स्वस्थ्य रखनेके लिए पाचन शक्ति को दुरुस्त रखना बहुत जरूरी है

Stomach Cleansing Juice: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पाचन तंत्र को हमेशा दुरुस्त रखना चाहिए। पाचन तंत्र में खामी आने पर शरीर में कई तरह की समस्याएं आने लगती हैं। मनुष्य को जिंदा रहने के लिए भोजन की जरूरत पड़ती है। भोजन से ही शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे लोग हर तरह के काम कर पाते हैं। भोजन छोटी आंत में पचता है। लिहाजा आंत की सफाई बहुत जरूरी है। पेट अगर पूरी तरह से साफ नहीं हुआ तो कब्ज की शिकायत आ सकती है। ऐसे में अब सवाल ये उठता है कि आखिर आंत की सफाई कैसे करें?

पेट को साफ करने के लिए बहुत ही आसान तरीका है। अगर आप कुछ नेचुरल जूस का सेवन करें तो आंत में जितनी भी गंदगी है। सबको एक झटके में साफ कर सकता है। डॉक्टरों का भी कहना है कि फाइबर, कब्ज और गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकता है। फाइबर की मात्रा हरी सब्जी में होती है। इसके साथ ही कई फलों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। हम आपको कुछ ऐसे जूस बता रहे हैं। जिससे आपका पेट हमेशा साफ रहेगा।

नमक पानी से आंत की सफाई


हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि आंत की सफाई के लिए नमक पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। आंत की सफाई को लेकर 2010 में आई एक स्टडी में बताया गया है कि पानी में नमक मिलाकर पिया जाए तो आंतों की अच्छे से सफाई होती है। दो चम्मच नमक और एक गिलास गुनगुने पानी का घोल आपकी आंत की सफाई के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है।

लेमन जूस

लेमन जूस में विटामिन C ज्यादा मात्रा में होता है। यह एसिडिटी को दूर भगाकर पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इस जूस के बार में भी यह कहा गया है कि ये पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर देता है। आंत की बेहतर सफाई करता है।

Kidney Failure: किडनी खराब होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, इन-इन अंगों में होता है दर्द

सब्जियों के जूस से आंत की सफाई

पेट को साफ करने के लिए सब्जियों का जूस बेहद फायदेमंद होता है। आप फूलगोभी, ब्रोकली, पालक, टमाटर, गाजर, बंद गोभी, लौकी, करेला सब्जियों का जूस मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

सेब का जूस

अगर कई दिनों से पेट साफ नहीं हो रहा है तो आप सेब के जूस का सेवन कर सकते हैं। कई स्टडी में साबित हो चुका है कि सेब का जूस गट डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद है। सेब का जूस पीने के बाद तेजी से पेट साफ होता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।