Get App

Success Story: पिता चलाते थे ऑटो रिक्शा, फीस के लिए पैसे नहीं, 21 साल का लड़का बन गया है IAS अफसर

Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) भारत में सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है। लाखों उम्मीदवार सालों की कड़ी मेहनत के बाद परीक्षा देते हैं। लेकिन आखिर में कुछ ही चुने जाते हैं। ऐसे ही आज एक ऐसे शख्स की बात कर रहे हैं। जिन्होंने 21 साल की उम्र में UPSC की परीक्षा पास कर रिकॉर्ड बना दिया। अब तक उनका यह रिकॉर्ड कायम है

Jitendra Singhअपडेटेड Aug 08, 2023 पर 5:27 PM
Success Story: पिता चलाते थे ऑटो रिक्शा, फीस के लिए पैसे नहीं, 21 साल का लड़का बन गया है IAS अफसर
Success Story: अंसार शेख का बचपन गरीबी मे गुजरा है। उनकी पढ़ाई छूटने तक की नौबत आ गई थी

Success Story: कुछ लोगों की जिंदगी में चाहे जितनी भी चुनौतियां आएं। वो उन्हें पार करके अपना एक खास मुकाम हासिल कर लेते हैं। ऐसे ही महाराष्ट्र के रहने वाले IAS अफसर अंसार शेख हैं। उनके पिता ऑटो रिक्शा चलाते थे। बेहद गरीबी में पले-बढ़े अंसार शेख ने सबसे कम उम्र में IAS ऑफिसर बनने का रिकॉर्ड बनाया है। सिर्फ 21 साल की उम्र में उन्होंने UPSC की परीक्षा पास कर ली थी। देश में सबसे कम उम्र में आईएएस (Youngest IAS) बनने का रिकॉर्ड उन्‍हीं के नाम है। कभी गरीबी के चलते उनकी पढ़ाई तक छूटने वाली थी। जिंदगी की तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए वह आगे बढ़ते गए। अंसार शेख ने वह मुकाम हासिल किया जो लाखों-करोड़ों का सपना होता है।

बता दें कि UPSC एग्‍जाम को देश की सबसे मुश्किल परीक्षा माना जाता है। इसे निकालना लोगों का सपना होता है। कई अटेम्‍प्‍ट के बाद भी लोग इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते हैं। देशभर में इन परीक्षाओं में सफल होने के लिए कोचिंग चलती हैं। यह परीक्षा पास करते ही प्रशासनिक सेवाओं में एंट्री का रास्‍ता खुल जाता है। जितनी परीक्षा कठिन है क्रेज भी उतना ही ज्‍यादा है।

घर में नहीं था पढ़ाई-ल‍िखाई का माहौल

अंसार शेख बचपन से पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थे। वह महाराष्ट्र के जालना गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता अनस शेख महाराष्ट्र के मराठवाड़ा में ऑटोरिक्‍शा चलाते थे। अंसार के पिता की तीन शादियां हुई थीं। वह दूसरी पत्नी से हैं। बचपन में ही अंसार का सामना गरीबी से होने लगा था। घर में पढ़ाई-लिखाई का बिल्कुल माहौल नहीं था। दो बहनों की शादी कम उम्र में हो गई थी। छोटा भाई स्‍कूल की पढ़ाई छोड़कर काम में लग गया था। रिश्‍तेदारों ने अंसार की पढ़ाई छुड़वाने की भी सलाह दी थी। पिता नाम कटवाने के लिए स्‍कूल तक पहुंच गए थे। लेकिन, शिक्षकों ने कहा कि वह बहुत होशियार है। वह भविष्‍य में बहुत अच्‍छा कर सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें