Noida: नोएडा में कंझावला जैसा खौफनाक कांड! कार ने बाइक सवार Swiggy एजेंट को 500 मीटर तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Noida Accident: जानकारी के अनुसार, नोएडा में एक तेज रफ्तार कार ने स्विगी डिलीवरी एजेंट को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक उसे करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस दौरान स्विगी डिलीवरी एजेंट की मौके पर ही मौत हो गई

अपडेटेड Jan 05, 2023 पर 10:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उसी रात बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक 20 वर्षीय लड़की को लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा गया

दिल्ली में कंझावला कांड (Kanjhawala case) के बाद अब राजधानी से सटे नोएडा (Noida) में भी ऐसी ही एक खौफनाक घटना सामने आई है। न्यू ईयर के मौके पर नोएडा में एक स्विगी डिलीवरी एजेंट (Swiggy Delivery Agent) को कार से कुचलकर करीब आधे किलोमीटर पर घसीटे जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है। मृतक के परिवार का आरोप है कि दर्दनाक एक्सीडेंट के बाद पीड़ित को कार से करीब 500 मीटर तक घसीटा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

NDTV ने अनुसार, रविवार को दिल्ली के पास नोएडा में एक स्विगी डिलीवरी एजेंट की उस वक्त मौत हो गई, जब उसे एक कार चालक ने 500 मीटर तक सड़क पर घसीटा। कार ने स्विगी डिलीवरी एजेंट के दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी दी। राष्ट्रीय राजधानी में इसी तरह की एक घटना को लेकर भारी आक्रोश के बीच यह मामला सामने आया है, जहां एक महिला को कार से टक्कर मार कर 12 किलोमीटर तक घसीटा गया था।

स्विगी के डिलीवरी पार्टनर कौशल यादव को नए साल की रात नोएडा के सेक्टर 14 में एक फ्लाईओवर के पास एक कार ने उनके दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। फिर उन्हें कार द्वारा लगभग आधा किलोमीटर तक घसीटा गया। चश्मदीदों के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि यादव के शरीर के बाहर आने के बाद कार चालक मंदिर के पास वाहन को रोकने के बाद कथित रूप से फरार हो गया।


मृतक के भाई को घटना के बारे में तब पता चला जब उसने रात में यादव को फोन किया, लेकिन एक राहगीर ने कॉल का जवाब दिया और उन्हें इस घटना की जानकारी दी। कथित तौर पर एक मामला दर्ज किया गया है और पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए इलाके के CCTV फुटेज को खंगाल रही है।

ये भी पढ़ें- 55% परिवारों ने इस महीने बढ़ाया खर्च, लेकिन स्वास्थ्य के बजट में कटौती, रिपोर्ट में अहम खुलासा

बता दें कि उसी रात बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में एक 20 वर्षीय लड़की को लगभग 12 किलोमीटर तक घसीटा गया। अंजलि नाम की लड़की की स्कूटी को नव वर्ष को तड़के एक कार ने सुल्तानपुरी में टक्कर मार दी थी, जबकि उसका शव बाहरी दिल्ली के कंझावला में मिला था।

कथित तौर पर कार में सवार पांच लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पांचों आरोपियों को सोमवार को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश फैल गया, जिसके बाद दिल्ली में भारी विरोध प्रदर्शन हुए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।