अमेरिकी राष्ट्रपति पद की दौड़ के लिए कमला हैरिस का समर्थन करने के बाद एलॉन मस्क ने टेलर स्विफ्ट को लेकर कुछ ऐसा कह डाला, जिसने पूरे सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया। पॉप स्टर स्विफ्ट ने नवंबर में होने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को वोट देने की बात कही, जो शायद एलॉन मस्क को काफी चुभ गई और उन्होंने टेलर का मजाक उड़ाया। ऐसा इसलिए क्योंकि मस्क रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का समर्थन कर रहे हैं।
