Credit Cards

चाय के साथ खाते हैं बिस्किट तो हो जाएं सावधान, कई बीमारियों के हो सकते हैं शिकार

Tea Biscuit: भारत में बहुत सारे लोग चाय के शौकीन हैं। खासकर सुबह और शाम की चाय शायद की कोई मिस करता हो और अगर, चाय के साथ बिस्किट मिल जाए तो ये मजा बढ़ जाता है। लेकिन यह सेहत के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इससे ब्लड शुगर, वजन बढ़ना और दांतों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है

अपडेटेड Jun 08, 2023 पर 2:47 PM
Story continues below Advertisement
Tea Biscuit: चाय के साथ बिस्किट खाने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है

Tea Biscuit: भारत में सुबह आंख खुलते ही ज्यादातर लोगों की शुरुआत चाय के साथ होती है। सुबह हो या फिर शाम, चाय के साथ बिस्किट भी मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है। सिर्फ बड़े ही नहीं, बच्चे भी चाय और बिस्किट बहुत ही चाव से खाते हैं। कई बार हल्की-फुल्की भूख को कंट्रोल करने के लिए भी लोग चाय और बिस्किट को ही अच्छा ऑप्शन मानते हैं। लेकिन यह सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपको भले ही कुछ पल के लिए एनर्जी महसूस हो। पेट भरा-भरा लगे। लेकिन लॉन्ग टर्म में ये कॉम्बिनेशन आपके लिए खतरनाक साबित होगा।

एक्सपर्ट की मानें तो ज्यादा बिस्कुट का सेवन बॉडी में फैट बढ़ाता है। दरअसल, बिस्किट बनाने के लिए रिफाइंड फ्लोर और हाइड्रोजन फैट्स का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे वजन मोटापा बढ़ाने के लिए काफी हैं। यही कारण है कि चाय के साथ बिस्किट के सेवन से बचना चाहिए।

डायबिटीज का खतरा


बिस्किट में प्रोसेस्ड शुगर के साथ गेहूं का आटा और सेचुरेटेड फैट होता है। ये तत्व एसिडिटी को बढ़ाने का काम करते हैं। इसलिए सुबह खाली पेट बिस्किट और चाय के कॉम्बिनेशन से बचना चाहिए। बिस्किट की शेल्फ लाइफ बढ़ाने के लिए इसमें इमल्सीफायर्स, प्रिजर्वेटिव्स और कलरिंग जैसे केमिकल मिलाए जाते हैं। इसके साथ ही इनमें नमक और चीनी की मात्रा अधिक होती है,। इससे ब्लड शुगर का लेवल बढ़ सकता है। ज्यादा शुगर होने के कारण इम्यूनिटी पर असर पड़ता है।

बढ़ सकता है मोटापा

चाय में मौजूद कैफीन और बिस्किट के शुगर से मोटापा बढ़ सकता है। अगर आप सुबह खाली पेट चाय और बिस्किट का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में ज्यादा कैलोरी जाती है। जिससे मोटापा बढ़ना शुरू हो जाता है।

Diabetes: अलसी के दानों-दानों से खत्म होगा ब्लड शुगर, जानिए कैसे करें सेवन

दांतों में सड़न का कारण

जंक फूड खाने और दांतों की ठीक से सफाई न करने के कारण इन दिनों ज्यादातर शहरी लोगों के दांत कमजोर पड़ने लगे हैं। ऐसे में बिस्किट का सेवन करना दांतों के लिए और भी ज्यादा नुकसानदायक साबित हो सकता है। ब‍िस्‍क‍िट में शुगर की मात्रा ज्‍यादा होती है। इसके कण अगर दांतों के बीच चिपक जाते हैं। इससे दांत कमजोर हने लगते हैं। वहीं मसूड़ों और जीभ को भी नुकसान पहुंच सकता है। चाय के साथ बिस्किट खाने से दांत में कैविटीज पनप सकती हैं।

सुबह खाली पेट पिएं ये चीजें

सौंफ का पानी

धनिया के बीज का पानी

एलोवेरा जूस

दालचीनी के साथ नारियल का पानी

नारियल का पानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।