Tea: इन चीजों को मिलाने से चाय बन जाएगी हेल्थ टॉनिक, कई बीमारियां हो जाएंगी छूमंतर

Tea: चाय के शौकीन भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर हो या गांव हर जगह चाय की डिमांड बढ़ती जा रही है। लेकिन अगर चाय में कुछ ऐसी चीजें मिला देंगे तो फिर यह चाय अमृत से कम नहीं होगी। हम आपको बता रहे हैं चाय बनाने का तरीका, जिसे आम लोग भूल चुके हैं

अपडेटेड May 03, 2023 पर 8:59 AM
Tea: अक्सर लोग दिन की शुरुआत चाय की चुस्की के साथ करते हैं। भारत समेत दुनिया भर में लोग चाय का सेवन करते हैं

Tea: आमतौर पर अदरक, इलायची और दालचीनी को मसाले के रूप में इस्तेमाल किया जता है। लेकिन अगर इन चीजों को अगर चाय में इस्तेमाल करे तो किसी हेल्थ टॉनिक से कम नहीं होगी। ऐसी चाय सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इनसे बनी चाय को रेग्युलर सुबह खाली पेट पिएं तो यह कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ज्यादा चाय सेहत के लिए हानिकारक भी होती है। बहुत से लोग अपनी थकान मिटाने के लिए हर घंटे चाय पीते हैं जो कि ठीक नहीं है। किसी भी चीज की जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसान ही पहुचाता है।

चाय में प्रोटीन, कार्बोहाइट्रेट, फाइबर और तमाम खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। इसमें पोटेशियम, जिंक, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, कॉपर, मैगनीज भी पाया जाता है। सीमित मात्रा में चाय पीने से इसके कई फायदे मिल सकते हैं।

ऐसे बढ़ाएं चाय का टेस्ट


चाय का टेस्ट और गुण बढ़ाने के लिए बहुत से लोग चाय में तुलसी की पत्ती मिला देते हैं। इससे चाय का स्वाद और खुशबू दोनों ही लाजवाब हो जाते हैं। ऐसे ही 3 चीजों को अलग-अलग टाइम पर यूज करके चाय बनाने से आपको हर बार चाय का स्वाद भी नया मिलेगा। चाय में आप दालचीनी, अदरक और इलायची का इस्तेमाल जरूर करें।

दालचीनी (Cinnamon)

चाय में दालचीनी मिलने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। पेट सही रहता है और मेटाबॉलिज़म को बूस्ट करने में मदद मिलती है. लेकिन दालचीनी का सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। एक व्यक्ति दिन भर आधा इंच दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Ayurveda diet: गर्मी के मौसम में इन देसी सुपरफूड्स को डाइट में करें शामिल, लू जैसी कई बीमारियों से होगा बचाव

अदरक (Ginger)

चाय में अदरक डालकर पीना हमारे यहां पुरानी परंपरा है। शायद तभी से भारतीयों ने ये तरीका इजाद कर लिया होगा, जब अंग्रेज पहली बार चायपत्ती भारत में लाए होंगे। चाय में अदरक डालकर पीने से गले और सांस संबंधी रोगों से बचाव होता है। लिहाजा इन दिनों बदलते मौसम के दौर में अदरक की चाय सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है।

हरी इलायची

पाचन शक्ति को ठीक रखने के लिए चाय में हरी इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी खुशबू से मन को भी शांति मिलती है और चाय का स्वाद भी बढ़ जाता है।

जानिए कैसे बनाएं चाय

आजकल चाय बनाने के लिए बहुत से लोग दूध-पानी- चाय पत्ती सभी चीजों को एक साथ पानी में डालकर पकाने लगते हैं। यह विधि सही नहीं है। आप पहले चायपत्ती-इलायची या दालचीनी को पानी में पकाएं। एक उबाल आने के बाद दूध डालें और फिर एक उबाल आने के बाद चीनी डालनी चाहिए। चीनी को ज्यादादेर तक आंच में पकाने से उसके रासायनिक गुण बदलने लगते है। यह सेहत के लिए हानिकारक है। लिहाजा चीनी को ज्यादा देर तक आंच में नहीं पकाना चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।