Get App

Tea Side Effects: चाय की दीवानगी सेहत पर पड़ सकती है भारी, पूरी विटामिन और प्रोटीन चूस लेती है चाय

Tea Side Effects: ज्यादातर लोग नींद भगाने के लिए चाय पीते हैं। कई लोग नींद भगाने के लिए सुबह उठते ही चाय पीते हैं। वहीं, कुछ लोग चाय के इस कदर शौकीन होते हैं कि दिनभर में कई बार चाय पी लेते हैं। लेकिन ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। यह शरीर के कई पोषक तत्वों को अवशोषित कर लेता है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 03, 2023 पर 2:23 PM
Tea Side Effects: चाय की दीवानगी सेहत पर पड़ सकती है भारी, पूरी विटामिन और प्रोटीन चूस लेती है चाय
Tea Side Effects: चाय और कॉफी कैफीनेटेड ड्रिंक हैं, जो कई सारे फायदे दे सकती हैं। लेकिन इन्हें गलत वक्त पर पीने से नुकसान भी बहुत झेलना पड़ सकता है।

Tea Side Effects: देश में बहुत से ऐसे लोग हैं। जिनकी सुबह चाय के साथ होती है। आमतौर पर लोग इसे बेड टी कहते हैं। वहीं, कुछ लोग चाय के इतने शौकीन होते हैं कि दिनभर में कई बार इसे पीते हैं। ज्‍यादातर घरों में मेहमानों का स्‍वागत तो बिना चाय के हो ही नहीं सकता है। ऑफिस में लोग थकान और नींद को भगाने के लिए चाय का ही सहारा लेते हैं। वहीं गलत तरीके से चाय-कॉफी पीने से पाचन शक्ति कमजोर पड़ सकती है। ज्यादा चाय (Tea Side Effects) पीने से चिंता, नींद की समस्या और सिरदर्द जैसे समस्याएं हो सकती हैं।

रिसर्च में पाया गया है कि चाय में कुछ ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर से कुछ पोषक तत्वों को अवशोषित कर सकते हैं। इसमें से सबसे प्रमुख आयरन है। चाय में मौजूद कैफीन कंपाउंड एसिड बढ़ाने के लिए जाना जाता है। इसलिए खाली पेट चाय पीने से शरीर का पीएच बैलेंस खराब हो जाता है और इसी की वजह से अपच और हार्ट बर्न होने लगती है।

शरीर से आयरन सोख सकती है चाय

रिसर्च में पाया गया है कि चाय में टैनिन नाम का एक कंपाउंड पाया जाता है। यह कुछ चीजों में आयरन से बाइंड हो जाता है। यह पाचन तंत्र से आयरन अवशोषित कर सकता है। ऐसे में जब शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। तब एनीमिया का खतरा बढ़ जाता है। इसकी वजह से थकान और कमजोरी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। लिहाजा जिन लोगों में पहले से ही आयरन की कमी है। उन्हें चाय कम पीनी चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें