घूमने फिरने का शौक फरमाने वाले लोगों के लिए यूरोप हमेशा से ही एक ड्रीम डेस्टिनेशन के तौर पर रहा है। यूरोप अपनी बेहद ही ज्यादा स्वपनिल प्राक्रितिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। यूरोप माहाद्वीप में कुल 45 देश आते हैं। इनमें से ज्यादातर देश काफी ज्यादा संदर हैं। ऐसे में आप इन छुट्टियों के दौरान यूरोप घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऐसे में हम आपके लिए यूरोप के 10 ऐसे बेहद ही खूबसूरत देशों की लिस्ट लेकर आए हैं जहां पर आने वाले दिनों में घूमने का प्लान बना सकते हैं।
यूरोप का यह देश पुराने समुद्री बीचों, आर्किटेक्चर और समृद्ध इतिहास से भरपूर है। आपके लिए यह देश घूमने के लिए काफी अच्छा ऑप्शन साबित हो सकता है। यह देश गर्मियों में घूमने के लिहाज से काफी अच्छा है। साथ ही यह देश बजट फ्रेंडली भी है। इस देश के लिए फ्लाइट टिकट भी 30,000 रुपये के लगभग है।
यूरोप का यह देश बाल्टिक एरिया में स्थित है। यह देश अपनी अनूठे कल्चर के लिए जाना जाता है। यहां पर कई सारे बेहद ही खूबसूरत और शांत जगहें हैं। यह जगह भी काफी बजट फ्रेंडली है। यहां पर आपको घूमने के लिए रोज लगभग 2,000 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं भारत से एस्टोनिया के बीच टिकट की कीमत 30,000 रुपये है।
इटली यूरोप और दुनिया समेत कुछ सबसे पुराने और खूबसूरत देशों में से एक है। इटली के शहर रोम और वेनिस दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में शामिल हैं। साथ ही यह शहर काई सारे बेहतरीन आर्किटेक्चर से लैस है। इटली में एक दिन के लिए घूमने पर आपको लगभग 4500 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं भारत से इटली के लिए फ्लाइट की कीमत 40,000 रुपये है।
यह अल्पाइन सौंदर्य राजसी पहाड़ों की जमीन है। यह यूरोप और दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। ऑस्ट्रिया में कई सारे बेहद ही खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस मौजूद हैं। यहां पर एक दिन घूमने के लिए आपको लगभग 5,000 रुपये खर्च करने होंगे और भारत से ऑस्ट्रिया के बीच फ्लाइट टिकट की कीमत 35,000 रुपये है।
स्पेन यूरोप और दुनिया के सबसे खूबसूरत और पुराने शहरों में से एक है। यहां पर कई सारे शानदार फेस्टिवल मनाए जाते हैं। इसके अलावा यहां कि बुल फाइट भी काफी फेमस है। फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह देश किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां एक दिन घूमने की औसत लागत लगभग 6500 रुपये है। भारत से स्पेन के बीच फ्लाइट टिकट की कीमत 50,000 रुपये है।
यह देश नीली झीलों और ऊंची चोटियों से घिरा हुआ है। यह देश प्राक्रितिक सुदंरता से घिरा हुआ है। यहां पर एक दिन घूमने की औसत लागत 5,000 रुपये है। जबकि भारत से स्लोवेनिया के टिकट की लागत 45,000 रुपये है।
ग्रीस दुनिया के सबसे पुराने देशों में से एक है। यह देश कई सारे ऐतिहासिक इमारतों और धरोहरों में से एक है। यह देश वेस्टर्न कल्चर का उद्गम माना जाता है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो आपको एक बार यहां जरूर जाना चाहिए। यहां एक दिन घूमने की औसत लागत 5,000 रुपये है और भारत से ग्रीस का टिकट लगभग 55,000 रुपये का है।
पु्र्तगाल भी फुटबॉल प्रेमियों के लिए एक काफी शानदार डेस्टिनेशन है। साथ ही यह देश मनोरम इलाकों और अनूठी संस्कृति से भरपूर है। यहां एक दिन घूमने की औसत लागत 5,000 रुपये है और एक तरफा फ्लाइट की कीमत 45,000 रुपये है।
रोमानिया में कई सारी बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग भी हो चुकी है। यह देश कई सारे खूबसूरत जंगलों, पुराने महलों, पु्राने गांव और इस तरह के स्थानों से भरपूर है। यहां पर घूमने के लिए एक दिन की औसत लागत 1,400 रुपये से 1,500 रुपये है। वहीं भारत से रोमानिया तक के फ्लाइट की कीमत 28,000 रुपये है।
चारों ओर जमीन से घिरा यह देश काफी खूबसूरत है। यहां पर कई सारे ऐतिहासिक आर्किटेक्चर मौजूद हैं। अपनी अनूठी संस्कृति और ऐतिहासिक स्थलों के साथ इस देश का अपना एक समृद्ध इतिहास रहा है। यहां पर एक दिन घूमने की औसत लागत 1400-1500 रुपये है। वहीं फ्लाइट का टिकट 28,000 रुपये है।