स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होंगे ये खास मेहमान, देश भर के 1,800 किसानों को भेजा गया न्यौता

यह स्वतंत्रता दिवस देश भर के हजारों किसानों के लिए भी बेहद खास होने वाला है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15 अगस्त के मौके पर राजधानी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के लगभग 1,800 पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को न्यौता भेजा है

अपडेटेड Aug 12, 2023 पर 4:00 PM
यह स्वतंत्रता दिवस देश भर के हजारों किसानों के लिए भी बेहद खास होने वाला है

इस साल 15 अगस्त के मौके पर पूरा देश अपना 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए उत्सुक है। यह स्वतंत्रता दिवस देश भर के हजारों किसानों के लिए भी बेहद खास होने वाला है। दरअसल केंद्र सरकार ने 15 अगस्त के मौके पर राजधानी दिल्ली में लाल किले पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस के समारोह में शामिल होने के लिए देश भर के लगभग 1,800 पीएम किसान योजना के लाभार्थियों को न्यौता भेजा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएंगे। बता दें कि हर साल 15 अगस्त के मौके पर देश की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अलग अलग मेहमानों को न्यौता भेजा जाता है।

आमंत्रित किए गए हैं ये लोग

इस साल आजादी के 75 साल पूरे होने पर वाइब्रेंट विलेजेज के सरपंचों, शिक्षकों, नर्स, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में काम करने वाले मजदूरों को शामिल होने के लिए न्यौता भेजा गया है। केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने इस बारे में एक बयान जारी करते हुए कहा कि इस साव 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से झंडारोहण के समारोह में देश भर से लगभग 1,800 विषेष अतिथि शामिल होंगे।

Independence Day: 'हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर पीएम मोदी ने की अपील, 13 से 15 अगस्त के बीच जरूर फहराएं तिरंगा


इन लोगों को भी भेजा गया है न्यौता

इसके अलावा 15 अगस्त के इस खास मौके पर सीमा सड़क संगठन के कर्मियों और अमृत सरोवर परियोजना और हर घर योजना परियोजना में सहायता करने वाले और काम करने वालों को भी इस साल नई दिल्ली में आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होने के लिए उनके जीवनसाथियों के साथ मंत्रित किया है। बता दें कि पीएम किसान योजना में देश के किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए साल भर में 6000 रुपये आर्थिक सहायता दी जाती है। यह आर्थिक सहायता 2,000 रुपये की तीन किश्तों में दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।