हमारे देश में शादियों को धूम धाम से करने का चलन है। कई सारे लोग शादी करने के लिए खूब पैसा खर्च करते हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसी शादी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी धूम धाम और शादी में हुए खर्च के बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह शादी है केरल के सबसे अमीर माने जाने वाले व्यक्ति अरबपति बी रवि पिल्लई के बेटी की। आप इस शादी की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस शादी में फिल्म बाहुबली के सेट से भी बड़ा पंडाल बनाया गया था। साथ ही इस शादी में कतर के शाही परिवार के साथ 42 अलग अलग देशों से 30,000 से भी ज्यादा मेहमान शामिल हुए थे।
बेटी की शादी में अरबपति ने बहया पैसा
केरल के सबसे अमीर आदमी माने जाने वाले आरपी ग्रुप ऑफ कंपनीज के संस्थापक अरबपति बी रवि पिल्लई ने अपनी बेटी की शादी के लिए 55 करोड़ रुपये खर्च किए थे। बता दें कि रवि की नेट वर्थ 3.4 अरब डॉलर है। उनकी बेटी डॉ. आरती रवि पिल्लई की शादी कोल्लम के आश्रम मैदान में डॉ. आदित्य विष्णु के साथ हुई थी। शादी के दौरान जहां दूल्हे ने एक विशाल रथ पर सवार होकर पांडाल में इंट्री की तो वहीं दुल्हन ने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की गई लाल रंग की रेशम की साड़ी पहन रखी थी। इसके अलावा दुल्हन को कई सारे कीमती सोने और हीरे के आभूषणों से सजाया गया था।
शादी में शामिल हुईं ये बड़ी हस्तियां
इस शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सितारे सुपरस्टार मोहनलाल और मम्मूटी जैसे सितारे भी मेहमान के तौर पर शामिल हुए। वहीं सैमसंग और जापान गैस कॉर्पोरेशन के सीईओ भी इस शादी सामारोह में शामिल हुए थे। शादी समारोह में अभिनेत्री मंजू वारियर और शोभना की तरफ से भरतनाट्यम की प्रस्तुति भी दी गई। वहीं शादी समारोह में एक बार में 7,000 लोगों के बैठ कर खाने का इंतजाम किया गया था। बता दें कि रवि पिल्लई ने इस शादी पर कहा था कि इसके जरिए वे केरल के टूरिज्म को प्रमोट भी करना चाहते हैं। रवि पिल्लई पहले ऐसे भारतीय भी हैं जिन्होंने 100 करोड़ रुपये में एयरबस H145 हेलीकॉप्टर को खरीदा है।