चीन के एक प्रीमियर होटल की खास पॉलिसी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर इस पॉलिसी की जमकर आलोचना हो रही है। दरअसल, इस होटल ने दोबारा नहाने पर अपने गेस्ट से अतिरिक्त फीस वसूलने की पॉलिसी शुरू की है। यह तब है जब इस होटल में रूम का किराया बहुत ज्यादा है। इस होटल में एक रात का किराया 28,850 रुपये है। बताया जाता है कि होटल की इस पॉलिसी का मकसद पानी बचाना है। लेकिन, बचाने का यह तरीका लोगों को व्यावहारिक नहीं लग रहा है। पानी बर्बाद होने से बचाने के लिए होटल कई तरह के उपाय करते हैं, लेकिन गेस्ट से दोबारा नहाने पर भारी रकम वसूलने की यह संभवत: पहली पॉलिसी है।
