Get App

Tomato Price Hike: महंगाई की मार, अभी और बढ़ेंगे टमाटर के दाम! जानिए क्यों?

Tomato Price Hike: टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने आम लोगों के घर का बजट बिगाड़कर रख दिया है। 15 दिन पहले तक 60 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिकने वाला टमाटर अब 'लाल' होकर 150 के पार पहुंच चुका है। इस बीच, खबरों की मानें तो टमाटर की कीमतों में अभी और तेजी आने की आशंका है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि 15 जुलाई के बाद टमाटर की कीमतों में गिरावट आ सकती है। लेकिन फिलहाल एक सप्ताह तक इसकी कीमतों में कमी आने की कोई संभावना नहीं है

Akhileshअपडेटेड Jul 10, 2023 पर 2:48 PM
Tomato Price Hike: महंगाई की मार, अभी और बढ़ेंगे टमाटर के दाम! जानिए क्यों?
Tomato Price Rise: हाल-फिलहाल टमाटर की कीमत में कमी आने की कोई संभावना नहीं है

Tomato Price Hike: टमाटर की आसमान छूती कीमतों ने आम लोगों के घर का बजट बिगाड़कर रख दिया है। 15 दिन पहले तक 60 रुपए प्रतिकिलो की दर से बिकने वाला टमाटर अब 'लाल' होकर 150 के पार पहुंच चुका है। इस बीच, खबरों की मानें तो टमाटर की कीमतों में अभी और तेजी आने की आशंका है। पहले उम्मीद की जा रही थी कि 15 जुलाई के बाद टमाटर की कीमतों में गिरावट आ सकती है। लेकिन फिलहाल एक सप्ताह तक इसकी कीमतों में कमी आने की कोई संभावना नहीं है। टमाटर के अलावा पत्तागोभी, फूलगोभी, ककड़ी, पत्तेदार साग आदि जैसी सब्जियों के भी महंगा होने की आशंका है।

बता दें कि कई राज्यों में टमाटर 200 रुपये किलो तक बिक रहा है। भाव दिन-ब-दिन बढ़ने के कारण गृहणियों की रसोई से अब टमाटर गायब सा हो गया है। इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक, दरअसल हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश से फसलों की कटाई और सप्लाई बाधित हो रही है। एक्सपर्ट्स के हवाले से अखबार ने लिखा है कि हिमाचल प्रदेश में हो रही मूसलाधार बारिश से टमाटर की तुड़ाई नहीं हो पा रही है। साथ ही ट्रांसपोर्टेशन में भी भारी दिक्कतें आ रही हैं।

वर्तमान में हिमाचल देश के अधिकांश हिस्सों के लिए टमाटर का मुख्य स्रोत है। देशभर में हिमाचल से ही ज्यादातर टमाटर सहित अन्य सब्जियों की सप्लाई होती है। लेकिन अभी देश के अधिकांश हिस्सों में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से सप्लाई हो रही है। टमाटर के अलावा पत्तागोभी, फूलगोभी ककड़ी, पत्तेदार साग आदि जैसी सब्जियां वहीं से सप्लाई हो रही हैं।

अन्य सब्जियों के भी बढ़ेंगे दाम (Tomato Price Rise)

सब समाचार

+ और भी पढ़ें