Tongue Health: बीमार होने पर जब हम डॉक्टर के पास जाते हैं, तो वे कई बार हमारी जीभ और गला चेक करते हैं। असल में हमारी जीभ कई बीमारियों के लक्षण बता देती है। आप चाहें तो खुद भी अपनी जीभ को देखकर बीमारी के बारे में पता लगा सकते हैं। जीभ का पूरे शरीर के स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है। जीभ का रंग आपके खाने, आपकी दवा, और पेय पदार्थों के आधार पर बदलता रहता है। इसके अलावा धूम्रपान करने की वज़ह से भी जीभ का रंग बदलता रहता है। लेकिन इन सबके अलावा जीभ के पैटर्न आपकी डाइट, नींद की कमी, बीमारी, बैक्टीरिया और अन्य कारणों की वजह से भी बदलते हैं।
