Brushing Teeth Rules: दिन की शुरुआत में सबसे पहला काम ब्रश करना होता है। हर कोई चाहता है कि उसके दांत साफ और स्वस्थ रहें। हर दिन ब्रश करने के बावजूद बहुत सारे लोगों के दांत स्वस्थ नहीं होते। इस बीच इंटरनेट पर एक बहस छिड़ी हुई है। जिसमें कहा जा रहा है कि क्या आप टूथपेस्ट लगाने से पहले अपना ब्रश गीला करते हैं। दरअसल, कुछ लोग पहले ब्रश पर टूथपेस्ट लगाकर फिर उस पर पानी डालते हैं। जबकि कुछ लोग पहले ब्रश को पानी से भिगोते हैं। तब टूथपेस्ट लगाते हैं।
ब्रिटिश डेंटल एसोसिएशन के प्रोफेसर डेमियन वॉल्स्ली के मुताबिक, एक सूखा टूथब्रश, ब्रिसल्स के साथ फ्रिक्शन को बढ़ाएगा। जबकि एक गीला टूथब्रश इसमें नमी लाने का काम करेगा। ज्यादातर लोगों को ब्रश गीला करना ज्यादा सही लगता है। आप चाहें किसी भी तरीके को वरीयता दें, लेकिन सबसे ज्यादा जरूरी यह है कि फ्लोराइड टूथपेस्ट के साथ आपको दिन में दो बार दातों में ब्रश करना चाहिए।
ब्रश को गीला करें या नहीं
डेंटिस्ट ल्यूक थोर्ले का कहना है कि टूथब्रश को कभी भी गीला नहीं करना चाहिए। ब्रश को गीला करने से टूथपेस्ट का असर कम हो जाता है। वहीं इस मामले में डेंटिस्ट डॉ. राहा सेपेहर का कहना है कि ब्रश करने से पहले उसे हल्का-सा गीला कर सकते हैं। ब्रश करने के बाद पानी लेकर अच्छे से कुल्ला करना चाहिए, ताकि टूथपेस्ट के अवशेष आपके दांतों के अंदर न रह जाएं। वहीं कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर आप टूथपेस्ट लगाने के बाद ब्रश को पानी से गीला करेंगे तो आप आसानी से ब्रशिंग कर पाएंगे। कोई भी तरीका सही या गलत नहीं है। जरूरी बस यह है कि आपको किस तरीके से ब्रश करना ज्यादा सही और सुखद लगता है।
ब्रश करने के बाद मुंह धोएं
डेंटिस्ट डॉ. राहा का कहना है कि अगर आप टूथब्रश को उस पर लगे बैक्टीरिया निकालने के लिए गीला करते हैं तो इसे गीला करने की बजाय टूथब्रश कवर का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन ब्रश को गीला करना एवॉइड करें और ब्रश के कवर को भी समय-समय पर बदलते रहें। कई डेंटिस्ट्स यह भी मानते हैं कि अगर आप टूथपेस्ट लगाने से पहले या फिर बाद में टूथब्रश को गीला करना पसंद करते हैं तो आपको कम मात्रा में पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। दावा किया जा रहा है कि गीला टूथब्रश और टूथपेस्ट दांतों को साफ करने की क्षमता को कम कर देते हैं।