BookMyShow ने अमेरिकी कॉमेडियन Trevor Noah के फैंस से माफी मांगी है। टेक्निकल ग्लिच की वजह से अमेरिकी कॉमेडियन के बेंगलुरु में ऑर्गेनाइज होने वाले दोनों शो को कैंसिल करना पड़ा। Noah बुधवार को मान्यता टेक पार्क स्थित Manpho Conventional Centre पर शो के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें एहसास हुआ कि ऑडिएंस उन्हें सुन ही नहीं पा रही है। इस टेक्निकल परेशानी की वजह से उन्होंने वहां से विदा ले ली।
फैंस ने कॉमेडियन की परफॉर्मेंस के लिए घंटों ट्रैफिक में इंतजार किया था ऐसे में मैनेजमेंट की लापरवाही से हुए इस इश्यू की वजह से उन्हें काफी ज्यादा परेशानी हुई। लोगों ने सोशल मीडिया पर ऑर्गेनाइजर्स BookMyShow को लेकर काफी भला-बुरा लिखा। शो शुरू करने से पहले बेसिक साउंड चेक ना करना काफी बड़ी मुसीबत साबित हुआ।
बहुत से लोगों ने BookMyShow की दूसरी लापरवाहियों को लेकर भी जमकर लिखा। यूजर्स ने लिखा कि वेन्यू की च्वाइस ही बहुत बेकार थी। टिकट की कीमत के मुताबिक ना वहां ढंग का पार्किंग स्पेस था, ना वॉशरूम और तो और अच्छी इंटरनेट सर्विस तक नहीं थी। एक्स यूजर अशोक करांथ ने बुक माय शो की नाकामियों की पूरी एक लंबी लिस्ट शेयर कर दी। लिखते हैं कि वेन्यू तक पहुंचने के लिए सही से सड़क तक नहीं थी, पार्किंग स्पेस को VIP गेस्ट के लिए रखा था जिससे पार्किंग को लेकर काफी इश्यू हुआ। हालांकि लोगों के लिए बाद में स्पेस को खोला भी गया लेकिन ये स्पेस इतनी ज्यादा संख्या में आए लोगों के लिए काफी नहीं था।
इंटरनेट नहीं कर रहा था काम
एंट्री के लिए QR कोड चाहिए था। जो इंटरनेट ना होने की वजह से काम ही नहीं कर रहा था। इंटरनेट ना होने की वजह से लोग वेन्यू में मिल रहे महंगे स्नैक्स भी UPI पेमेंट कर नहीं खरीद पाए। कार्ड मशीनें काम नहीं कर रही थीं। वेंडर्स के पास कैश में पेमेंट करने वालों के लिए छुट्टे तक नहीं थे। अपनी पोस्ट को खत्म करते हुए यूजर ने लिका कि आप भले ही शो को कैंसिल करने के पीछे ट्रैफिक का सहारा ले सकते हो?
कई घंटों तक किया मुसीबतों का सामना
BookMyShow को बहुत से कस्टमर्स का गुस्सा झेलना पड़ रहा है। वेन्यू पर मिसमैनेजमेंट के चलते कई कस्टमर्स वहां से पहले ही निकल गए थे। BookMyShow ने माफी मांगते हुए लिखा कि 27 सितंबर को Manpho Convention Centre में होने जा रहे कॉमेडियन Trevor Noah के ऑफ द रिकॉर्ड शो के दौरान हुई असुविधा के लिए हम माफी मांगते हैं। 27 और 28 सितंबर को होने वाले शोज को कैंसिल कर दिया गया है। सभी लोगों को 8-10 घंटों के भीतर ही सारा रिफंड मिल जाएगा। लोगों को हुई इस असुविधा का खेद है। उम्मीद है कि जल्द से जल्द Trevor को दोबारा सिटी में लाया जाएगा।
लोगों ने साउंड की खराबी को लेकर खरी-खोटी सुनाई
भड़के हुए लोगों ने सोशल मीडिया पर कहा कि माफी काफी नहीं है। दूसरे यूजर ने पूछा कि मैं इस शो के ऑर्गेनाइजर के खिलाफ कैसे केस दाखिल कर सकता हूं। घंटों ट्रैफिक में गुजारने के बाद, खाने पर पैसा लगाया, खराब शौचालय जैसी समस्याओं को सिर्फ एक टिकट रिफंड से सेटल नहीं किया जा सकता है। साउंड सिस्टम तो ऐसी चीज है जिसे आप फिक्स कर ही सकते थे।