पंजाब के होशियारपुर में एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। पंजाब के होशियारपुर में एक व्यक्ति की भयानक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई। पंजाब पुलिस के मुताबिक यह दर्दनाक हादसा शनिवार की सुबह शाहपुर गांव के पास हुआ। यहां पर क्रशर से भरे एक ट्रक ने रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रेलर को पीछे से टक्कर मार दी। यह एक्सीडेंट इतना भयानक था कि मृतक के शरीर के छोटे छोटे टुकड़े हो गए और इधर उधर बिखर गए। इस भायनक हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन भी किया।
मृतक की पहचान रूपनगर जिले के भंगलान खेड़ा गांव का निवासी 21 वर्षीय सुखदेव सिंह के रूप में हुई है। ट्रक के ट्रैक्टर को टक्कर मारने के बाद सुखदेव सिंह ट्रैक्टर से नीचे गिर गए और ट्रक के टायरों के बीच फंस गए। जिसके बाद 500 मीटर तक घसीटे जाने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। बता दें कि यह हादसा इतना ज्यादा भयानक था कि मृतक के शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े हो गए। इस हादसे के बाद ट्रक चालक अपने वाहन के साथ मौके से फरार हो गया।
लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन
हादसे के ट्रक चालक अपने वाहन समेत ही मौके से फरार हो गया। वहीं इस भयानक हादसे की वजह से स्थानीय लोगों का गुस्सा भी भड़क गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मृतक सुखदेव सिंह के पिता समेत गुस्साए लोगों और रिश्तेदारों ने शव के साथ विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। इसके अलावा गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए छह घंटे तक सड़क जाम कर दिया। होशियारपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) मेजर सिंह ने लोगों को यह आश्वासन दिया कि हादसे के आरोपी ट्रक चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। लोगों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग करते हुए धरना भी दिया। बाद में एसपी के समझाने के बाद वे लोग धरने से उठे।