Tulsi Plant Care in Summer Season: भीषण गर्मी में झुलस न जाए तुलसी, करें ये उपाय, हमेशा रहेगी हरियाली

Tulsi Plant Care Tips: गर्मियों में तुलसी की सही देखभाल न की जाए तो इसकी पत्तियां एक-एक करके झड़ जाती हैं। ऐसे में अगर आपकी तुसली भी सूख गई है या आप गर्मी के इस पूरे सीजन में इसे हरा-भरा बनाए रखना चाहते हैं तो जान लीजिए इससे जुड़े कुछ टिप्स

अपडेटेड Jun 15, 2024 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
Tulsi Plant Care Tips: तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने में सबसे अधिक कारगर हल्दी मानी जाती है।

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का विशेष महत्‍व माना गया है और घर में तुलसी के पौधे का होना जरूरी माना गया है। लेकिन इस वक्‍त गर्मी के मौसम में तुलसी की देखभाल करना बहुत जरूरी है, वरना तुलसी सूख जाती है। तुलसी का सूखना कभी भी शुभ नहीं माना जाता है। कहते हैं कि तुलसी सूखने का अर्थ है कि आपके घर से लक्ष्‍मीजी रूठ गई हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में आप कुछ उपाय अपना कर इसे बचा सकते हैं। इन उपायों को करने से आपका तुलसी का पौधा पूरे साल हरा भरा बना रहेगा।

दरअसल, गर्मी के महीने में पौधों में कई तरह की दिक्कतें सामने आ जाती है, जिसके बाद तुलसी का पौधा सूखने लगता है। ऐसे में हम कुछ घरेलू उपाय बता रहे हैं। जिससे आपके घर में लगा तुलसी का पौधा हमेशा हरा-भरा रहेगा।

तुलसी के पौधों के लिए हल्दी है रामबाण


ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न आचार्य के मुताबिक, तुलसी के पौधे को हरा भरा रखने में सबसे अधिक कारगर हल्दी मानी जाती है। आचार्य ने बताया कि अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख रहा है। तब आप उसमें हल्दी डाल सकते हैं या हल्दी का पानी डाल सकते हैं। इससे आपका पौधा हरा भरा हो जाएगा। आप चाहे तो तुलसी के पत्तियों पर हल्दी पानी का स्प्रे भी कर सकते हैं। इसके साथ ही पौधों की जड़ों पर भी हल्दी का पानी डाल सकते हैं। हल्दी के इस्तेमाल से चीटियां आपके पौधों को नुकसान नहीं पहुंचाएंगी। उन्होंने बताया कि तुलसी के पौधे में हल्दी डालने से तुलसी का पौधा तो हरा भरा रहता ही है साथ ही इससे कई तरह के फल की प्राप्ति भी होती है और यह करना आपके लिए फायदा भी हो सकता है।

तुलसी की सुरक्षा के लिए करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य ने आगे बताया कि तुलसी के पौधों को हरा भरा रखने के लिए समय-समय पर तुलसी के मंजर को पौधों से हटाते रहें। इससे तुलसी के पौधे कभी नहीं सूखेंगे। तुलसी के पौधों में पर्याप्त पानी डालें और कोशिश करें कि गर्मी के मौसम में सही समय पर पानी डालें। उन्होंने कहा कि अगर आपका पौधा सीधे धूप में लगा हुआ है तब आपको दिन में दो बार जरूर पौधों में पानी डालना चाहिए।

तुलसी के पौधे को धूप में ढकें

तुलसी के पौधे को दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक पड़ने वाली तेज धूप से हमेशा बचाकर रखें। इसके लिए आप इसे सूती कपड़े या चुन्नी से ढक सकते हैं या फिर इसकी जगह में भी थोड़ा बदलाव कर सकते हैं, और इसे तेज धूप के समय कहीं और शिफ्ट कर सकते हैं।

पर्यावरण दिवस पर किले के पास हो रही थी सफाई, कुछ ऐसी चीजें दिखीं, पूरे इलाके में फैल गया सन्नाटा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।