ट्वीट कर कमाएं लाखों-करोड़ रुपये, Elon Musk को हर महीने मिलते हैं 80 लाख, आप भी भर सकते हैं अपनी झोली

ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपने 24700 सब्सक्राइबर्स के जरिए हर महीने 98.8 हजार डॉलर (करीब 80.9 लाख रुपये) कमाते हैं। हालांकि ट्विटर से सिर्फ एलॉन मस्क ही नहीं बल्कि आम यूजर्स भी कमाई कर सकते हैं। मस्क ने इसे लेकर स्टेपवाइज प्रोसेस समझाया था। जानिए क्या है इसका पूरा प्रोसेस और इसमें क्या डिटेल्स देनी होती है

अपडेटेड Apr 26, 2023 पर 11:46 AM
Story continues below Advertisement
ट्विटर का मोनेटाइजेशन फीचर सिर्फ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन और यूरोपीय इकनॉमिक एरिया (EEA) में यूजर्स अपने सब्सक्राइबर्स से कमाई कर सकते हैं।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) ट्वीट के जरिए सिर्फ अपना नजरिया सोशल करने भर का माध्यम भर नहीं है बल्कि यहां शानदार कमाई भी कर सकते हैं। ट्विटर के मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने हाल ही में खुलासा किया था कि वह अपने 24700 सब्सक्राइबर्स के जरिए हर महीने 98.8 हजार डॉलर (करीब 80.9 लाख रुपये) कमाते हैं। उन्होंने इसे लेकर एक स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किया था जिसमें ऐसे लोगों की संख्या दिखाई गई जो मस्क को एक्सक्लूसिव कंटेंट के लिए हर महीने 4 डॉलर यानी 330 रुपये महीने पेमेंट करते हैं। इसका मतलब हुआ कि मस्क कुछ ऐसे ट्वीट्स भी करते हैं जो उनके ऐसे सुपर फॉलोअर्स को ही दिखेंगे जिन्होंने इसके लिए पेमेंट किया हुआ है। हालांकि यह सुविधा सिर्फ मस्क के लिए ही नहीं है बल्कि आप भी इससे कमाई कर सकते हैं।

Twitter से कैसे कमाई कर सकते हैं

ट्विटर से सिर्फ एलॉन मस्क ही नहीं बल्कि आम यूजर्स भी कमाई कर सकते हैं। मस्क ने इसे लेकर ट्वीट कर जानकारी दी थी और स्टेपवाइज प्रोसेस समझाया था। ट्विटर यूजर को बायीं तरफ के मेन्यू में 'More' पर क्लिक करके प्रोफेशन टूल्स पर क्लिक करना है। यहां मोनेटाइजेशन का विकल्प दिखेगा, उस पर क्लिक करें। इसके बाद सब्सक्रिप्शन्स पर क्लिक करें। यहां अप्लाई करने के बाद ट्विटर एप्लीकेशन स्वीकार करेगा जिसके बाद आप अपना सब्सक्रिप्शन बना सकेंगे। हालांकि यह फीचर एक्टिवेट होने में कुछ समय भी लग सकता है। बता दें कि इस प्रोसेस में बैंक अकाउंट को जोड़ना होता है।


हमेशा अच्छा ही नहीं होता स्टार्टअप का हाई वैल्यूएशन, Zerodha के Nithin Kamath ने गिनाई दिक्कतें

अभी हर जगह उपलब्ध नहीं है यह सुविधा

मस्क ने सब्सक्रिप्शन फीचर के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी थी। हालांकि अभी यह फीचर सिर्फ चुनिंदा देशों में उपलब्ध है। अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान, यूरोपीय यूनियन, ब्रिटेन और यूरोपीय इकनॉमिक एरिया (EEA) में यूजर्स अपने सब्सक्राइबर्स से कमाई कर सकते हैं। इसका मतलब है कि ट्विटर से कमाई के लिए भारत में यूजर्स को अभी और इंतजार करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।