Twitter Blue Tick Fees: Elon Musk के ट्वीट का NPCI CEO ने दिया यह जवाब

Twitter पिछले कई सालों से बड़ी हस्तियों और जानेमाने यूजर्स को ब्लू टिक देती आ रही है। इसके लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाती थी। लेकिन, मस्क के हाथ में इस कंपनी के जाने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि ब्लू टिक के लिए फीस वसूली जा सकती है

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 3:11 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Elon Musk ने 44 अरब डॉलर में पिछले महीने ट्विटर को खरीद लिया।

Twitter Blue Tick Fees: Twitter के 'ब्लू टिक्स' यूजर्स से पैसे वसूलने के फैसले पर बहस जारी है। इस बीच, NPCI ने मंथली पेमेंट के लिए अपने ऑटोपे ऑफरिंग के इस्तेमाल पर जोर दिया है। National Payment Corporation of India (NPCI) के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ दिलीप अस्बे ने दरअसल एलॉन मस्क (Elon Musk) के एक ट्वीट के जवाब में यह बात कही है।

अस्बे ने कहा है कि यूपीआई के पेमेंट ऑफरिंग के पहले से 70 लाख यूजर्स हैं। उन्होंने मस्क की ट्वीट का जवाब देते हुए इस माइक्रोब्लॉगिंग साइट को भी टैग किया है। उन्होंने लिखा है "फिक्र की कोई बात नहीं, डियर ट्विटर आप चाहे हर महीने/तिमाही या सालाना पैसे कलेक्ट करना चाहे तो इसके लिए इंडिया में यूपीआई ऑटोपे है।"

यह भी पढ़ें : अगर ग्लोबल स्थितियां रही अनुकूल तो भारतीय बाजार हिट कर सकता है न्यू हाई- मिहिर वोरा


मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा, "सभी शिकायतकर्ताओं के लिए, आप शिकायत करना जारी रखें, लेकिन आपको 8 डॉलर देना होगा।" मस्क इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Tesla के सीईओ हैं। उन्होंने 44 अरब डॉलर में पिछले महीने ट्विटर को खरीद लिया। इस डील के पूरा होते ही मस्क एक्शन में आ गए। वह जल्द से जल्द ट्विटर को शानदार प्रॉफिट कमाने वाली कंपनी बनाना चाहते हैं। इसी मकसद से उन्होंने ब्लू टिक वाले यूजर्स से पैसे लेने का फैसला किया है।

Twitter पिछले कई सालों से बड़ी हस्तियों और जानेमाने यूजर्स को ब्लू टिक देता आ रहा है। इसके लिए किसी तरह की फीस नहीं ली जाती थी। लेकिन, मस्क के हाथ में इस कंपनी के जाने के बाद इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि ब्लू टिक के लिए फीस वसूली जा सकती है। यह फीस 20 डॉलर रहने का अनुमान था। लेकिन, मस्क ने खुद 8 डॉलर की फीस की पुष्टि की है।

मस्क ने ब्लू टिक को लेकर कंपनी की पॉलिसी की आलोचना की थी। उनका मानना था कि गरीब और अमीर सबके लिए एक समान पॉलिसी ठीक नहीं है। उन्होंने अपनी ट्वीट में लिखा है कि पावर वाले लोग अब हर महीने ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर चुकाएंगे। यह फीस हर देश की पर्चेजिंग पावर पैरिटी के हिसाब से तय की गई है।

ट्विटर के नए बॉस ने कहा कि फीस लगने के बाद यूजर्स को रिप्लाई, मेशंस और सर्चेज में प्रायरिटी मिलेगी। उन्होंने स्पैम/स्कैम पर रोक लगाने के लिए फीस को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि ब्लू टिक के लिए यूजर्स से वसूली गई फीस से ट्विटर को रेवेन्यू होगा, जिसका इस्तेमाल कंटेंट क्रिएटर्स को पेमेंट के लिए किया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।