UAE के सुल्तान ने स्पेस स्टेशन से शेयर की हिमालय की दिलकश तस्वीर, इंटरनेट पर ऐसे रिएक्शन दे रहे हैं यूजर्स

UAE के सुल्तान अलनेयादी ने शनिवार को इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से हिमालय की मनमोहक तस्वीरों को सझा किया। तस्वीर शेयर करते हुए सुल्तान अलनेयादी हिमालय के बारे में लिखा कि यह धरती की सबसे सुंदर और समृद्ध प्रकृति की जगहों में से एक है। अपनी फोटो पर कैप्शन देते हुए यूएई ने सुल्तान ने लिखा कि अंतरिक्ष से हिमालय। एवरेस्ट शिखर का घर, पृथ्वी पर समुद्र तल से सबसे ऊंचा बिंदु, ये पहाड़ हमारे ग्रह की समृद्ध प्रकृति के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है

अपडेटेड Aug 13, 2023 पर 1:18 PM
Story continues below Advertisement
UAE के सुल्तान अलनेयादी ने शनिवार को इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से हिमालय की मनमोहक तस्वीरों को सझा किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के सुल्तान अलनेयादी ने शनिवार को इंटरनेशनल अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से हिमालय की मनमोहक तस्वीरों को सझा किया। तस्वीर शेयर करते हुए सुल्तान अलनेयादी ने हिमालय के बारे में लिखा कि यह धरती की सबसे सुंदर और समृद्ध प्रकृति की जगहों में से एक है। अपनी फोटो पर कैप्शन देते हुए यूएई ने सुल्तान ने लिखा कि अंतरिक्ष से हिमालय। एवरेस्ट शिखर का घर, पृथ्वी पर समुद्र तल से सबसे ऊंचा बिंदु, ये पहाड़ हमारे ग्रह की समृद्ध प्रकृति के सबसे सुंदर स्थानों में से एक है।

वायरल हो रहा है पोस्ट

शनिवार को ही पोस्ट किए जाने के बाद से हिमालय की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इस पोस्ट को 39 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इसे 500 से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं इस पोस्ट पर यूजर्स अलग अलग तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कमाल है भाई. हमारे हिमालय की इस तरह की तस्वीरें साझा करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि प्रकृति का भव्य हिमालय अपना प्रदर्शन करता हुआ। जबकि तीसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये वास्तव में बेहद भव्य तस्वीरें हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा कि मैं सुल्तान में एवरेस्ट शिखर की ऊंचाई जैसी उच्चतम स्तर की बुद्धिमत्ता देखता हूं।

आनंद महिंद्रा ने मालदीव में अंडरवाटर सुइट का वीडियो किया शेयर, यूजर्स दे रहे हैं ऐसे रिएक्शन


हिमालय को लेकर हुई एक नई रिसर्च

इसी बीच हिमालय को लेकर एक नई रिसर्च में यह सामने आया है कि हिमालय के खनिज भंडार में पानी की बूंदों की खोज की गई है। इनको लेकर ऐसा माना जा रहा है कि ये प्राचीन महासागर से हैं जो लगभग 600 मिलियन वर्ष पहले हिमालय में मौजूद थे। भारतीय विज्ञान संस्थान (IISC) और जापान के निगाटा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने कहा कि इस खोज से पता चलता है कि पृथ्वी के इतिहास में ऑक्सीजनकरण की एक बड़ी घटना हुई होगी। उनका मानना है कि पृथ्वी 700 से 500 मिलियन वर्ष पहले बर्फ की मोटी चादरों से ढकी रही होगी। इस घटना के बाद दूसरी महान ऑक्सीजनेशन घटना हुई जिसके कारण पृथ्वी के वायुमंडल में ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि हुई जिससे जटिल जीवन रूपों का विकास हुआ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।