Credit Cards

उदयपुर के सिटी पैलेस का किराया सुनकर उड़ जाएंगे होश, भारत का दूसरा सबसे बड़ा शाही महल

उदयपुर का सिटी पैलेस हाल ही में महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच अधिकार विवाद के कारण चर्चा में है। भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके चाचा अरविंद सिंह के बीच महल और एकलिंगनाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर संघर्ष जारी है। यह विवाद पारंपरिक शाही अनुष्ठानों पर रोक लगाने को लेकर बढ़ा। सिटी पैलेस एक ऐतिहासिक स्थल है, जहां शादी की बुकिंग करोड़ों में होती है

अपडेटेड Nov 27, 2024 पर 6:21 PM
Story continues below Advertisement
उदयपुर सिटी पैलेस: इतिहास, वास्तुकला और भव्य आयोजनों का केंद्र(google)

उदयपुर का सिटी पैलेस, जो राजस्थान के शाही वैभव और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है, हाल ही में ये महल अपने कानूनी विवाद के कारण चर्चा में है। महाराणा प्रताप के वंशजों के बीच इस भव्य स्थल पर अधिकार को लेकर जंग छिड़ी हुई है। सिटी पैलेस न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि यह डेस्टिनेशन वेडिंग्स के लिए भी काफी मशहुर है। यहां शादी करने का खर्चा काफी अधिक होता है। शादी के लिए सिटी पैलेस के अलग-अलग जगह का किराया लाखों से शुरू होकर करोड़ों तक जा सकता है।उदयपुर का सिटी पैलेस, अपनी शाही भव्यता के लिए प्रसिद्ध, इस बार राजपरिवार के विवादों के चलते चर्चा में है।

भाजपा विधायक विश्वराज सिंह मेवाड़ और उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच महल के अधिकार को लेकर खींचतान जारी है। दोनों ही खुद को मेवाड़ राजघराने का असली उत्तराधिकारी बता रहे हैं।

उदयपुर सिटी पैलेस विवाद


यह विवाद भाजपा विधायक विश्वराज सिंह और उनके चाचा अरविंद सिंह मेवाड़ के बीच लंबे समय से चले आ रहे पारिवारिक संघर्ष का नतीजा है। दोनों महाराणा प्रताप के वंशज हैं। विवाद की जड़ सिटी पैलेस और एकलिंगनाथ मंदिर के प्रबंधन को लेकर है, जो फिलहाल अरविंद सिंह के नियंत्रण में हैं। महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद, उनके बेटे विश्वराज सिंह को राजपरिवार का मुखिया घोषित किया गया। उन्होंने परंपरा के तहत सिटी पैलेस और पारिवारिक मंदिर में जाने की इच्छा जताई। लेकिन अरविंद सिंह ने इसका विरोध करते हुए शाही अनुष्ठानों पर रोक लगाने के लिए सार्वजनिक नोटिस जारी कर दिया, जिससे विवाद और गहरा गया।

महल के होटलों का किराया

ये महल 11 छोटे-बड़े राजमहलों का संग्रह है और घूमने के लिए 150 से 400 रुपये का टिकट लेना होता है। शादी जैसे आयोजनों के लिए इसकी बुकिंग बेहद महंगी है। जगमंदिर आईलैंड पैलेस की बुकिंग 20 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि मानेक चौक जैसी जगह पर शादी करने का खर्चा 90 लाख से 2 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।महल के होटलों में रुकने का खर्च भी अलग-अलग है। फतेह प्रकाश होटल में एक रात के लिए 44 हजार रुपये, शिव निवास में 24 हजार रुपये और गार्डन होटल में 7,800 रुपये में ठहरने की सुविधा है। फतेह प्रकाश होटल में एक रात के लिए 44 हजार रुपये, शिव निवास में 24 हजार रुपये और गार्डन होटल में 7,800 रुपये में ठहरने की सुविधा है। यहां का भव्य वातावरण धनकुबेरों और सेलिब्रिटीज को आकर्षित करता है।

देश के इस शहर से चलती है तीन राज्यों की हुकूमत, ड्रीम सिटी से कम नहीं, जानिए खासियत

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।