Get App

Garlic Price Hike: उज्जैन में चोर खेत से उड़ा ले गए पांच बोरा लहसुन, बढ़ती कीमतों के साथ चोरी की वारदातों में हुआ इजाफा

Garlic Price Hike: लहसुन का भाव तेजी से हर शहर में बदल रहा है। लहसुन की कीमत 35000 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। ऐसे में अब चोर खेतों से लहसुन गायब कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उज्जैन से सामने आया है। जहां एक किसान के खेत से चार बोरा लहसुन रातोंरात चोर उखाड़कर ले गए।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 08, 2024 पर 2:05 PM
Garlic Price Hike: उज्जैन में चोर खेत से उड़ा ले गए पांच बोरा लहसुन, बढ़ती कीमतों के साथ चोरी की वारदातों में हुआ इजाफा
लहसुन की बढ़ती कीमतों ने किसाने की समस्याओं को भी बढ़ा दिया है, चोर लगातार लहसुन को निशाना बना रहे हैं

Garlic Price Hike: आपने लोगों के घर से सामान चोरी होने की कई वारदातें सुनी होंगी लेकिन भारत में लगातार मौसम की मार झेल रहे किसानों के खेतों से सब्जियां (Vegetables Stolen) भी चोरी होने लगी हैं। पहले टमाटर (Tomato High Price) की आसमान छूती कीमतें और अब लहसुन के बढ़ते भाव (Garlic Price Increase) ने आम आदमी की जेब में ब्लैक होल करने का मन बना लिया है। बीते कुछ हफ्तों से बारत में कई जगहों पर लहसुन का रेट जरूरत से ज्यादा बढ़ गया है। बेमौसम बरसात (Rain in India) और मिट्टी की क्वालिटी में गिरावट के बाद महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में लहसुन की पैदावार पर काफी असर पड़ा है।

उज्जैन में लहसुन चोरी की अपडेट

उज्जैन का नाम खबरों में छाया हुआ है। Ujjain-Mandi-Bhav नाम के एक इंस्टा चैनल पर एक वीडियो सामने आई है। रातों रात एक किसान के खेत का चोरों ने सफाया कर दिया। खेत में लगे लहसुन को निकाल कर चोर रफूचक्कर हो गए। रात को दस बजे तक खेत में पहरा दे रहे किसान ने अगले हफ्ते बाजार में लहसुन को बेचने का प्लान बनाया था। हालांकि उसकी योजना से पहले ही चोरों ने सेंध लगा लहसुन को ही खेत से गायब कर दिया। लगभग पांच बोरा लहसुन की चोरी हुई है।

हजारों का लहसुन हुआ गायब

सब समाचार

+ और भी पढ़ें