महिला के पेट से निकला बड़ा सिस्ट, 16 लीटर भरा था लिक्विड, जानिए आगे क्या हुआ

इंग्लैंड में 26 साल की एक महिला एक साल भारी पीड़ा से गुजर रही थी। ऑपरेशन करने पर उसके पेट से बहुत बड़ा सिस्ट निकाला गया है। इसका आकार एक बच्चे के बराबर है। इसका वजन करीब 15 किलो बताया जा रहा है। सिस्ट की वजह से महिला को कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उसे उठने-बैठने, चलने-फिरने, सांस लेने भी तकलीफ हो रही थी

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 3:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
इंग्लैंड में एक महिला के पेट में एक बड़ा सिस्ट पाया गया है। जिसमें करीब 16 लीटर लिक्विड (fluid) भरा हुआ था। हालांकि ऑपेरशन के बाद इसे निकाल दिया गया है है।

इंग्लैंड में जून महीने में एक महिला के पेट से 15 किलोग्राम से ज्यादा वजन का एक बड़ा सिस्ट (cyst - गांठ) निकाला गया है। हालांकि पिछले साल मार्च महीने में ही डॉक्टरों ने महिला को बता दिया था कि उसके पेट में एक बड़ी गांठ है। जिसे निकालना होगा। लेकिन महिला को इंग्लैंड के नेशनल हेल्थ सर्विस (National Health Service - NHS) में सर्जरी का स्लॉट जल्द नहीं मिल सका। इसके लिए उसे 11 महीने तक इंतजार करना पड़ा। इस दौरान महिला के पेट की गांठ में लगातार इजाफा होता रहा। साउथ वेस्ट न्यूज सर्विस के हवाले से न्यूयॉर्क पोस्ट ने इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि 26 साल की महिला साइबॉन फोस्टर (Siobhan Foster) को पिछले साल पेट में भयानक दर्द हुआ। जिसकी जांच के लिए वो डॉक्टर के पास गई। इस दौरान जांच में पता चला कि उसके पेट में 40 सेमी की गांठ है। इसमें करीब 16 लीटर लिक्विड (fluid) भरा हुआ है।

सिस्ट निकालने के लिए 4.30 घंटे तक चली सर्जरी


महिला के शरीर के लिगामेंट असामानन्य ग्रोथ देखने को मिली। जो उसके रिप्रोडक्टिव अंगों से blood vessels के जरिए जुड़े हुए थे। फोस्टर ने बताया कि उसका पेट इतना फूल गया था कि उसे लग रहा है था कि वो प्रेग्नेंट है। यहां तक कि उसको चलने फिरने खाने-पीने उठने बैठने और सांस लेने में भी दिक्कत हो रही थी। जसके चलते उसने चाइड केयर की जॉब भी छड़ दी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि आखिरकार जून महीने में लैप्रोस्कोपिक (laparoscopic) सर्जरी के जरिए फोस्टर के पेट से गांठ निकाल दी गई है। इस पूरे ऑपेरशन में करीब 4.30 घंटे लगे। इसमें 16 लीटर लिक्विड निकला।

Diabetes: सफेद जामुन में छिपा है सेहत का खजाना, फटाक से कम होगा Blood Sugar, जानिए कैसे करें सेवन

ऑपरेशन के बाद महिला खुश

फोस्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब मुझे यह पता चला कि पेट में बहुत बड़ा सिस्ट हैं तो मैं घबरा गई। यह मेरे लिए बहुत बड़ा झटका था। उसके पेट में पाई गई यह गांठ बहुत ही नाजुक जगह पर थी। जिसके चलके उसकी किडनी पर असर पड़ रहा था। इस सर्जरी के बाद फोस्टर की कमर साइज भी कम हो गई। फिलहाल वे सामान्य जिंदगी जी रही है। फोस्टर ने ऑपेरशन के बाद कहा कि अब वो काफी खुश है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।