हापुड़ जिले में गांव सदरपुर के गांव के लोगों के लिए सूरज डूबने का मतलब किसी के प्राण निकलना है। गांव के लोग जैसे ही अंधेरे का नाम सुनते हैं तो ड़रने लगते हैं। गांव में पिछले कई दिनों से एक जहरीले सांप (नागिन) का खौफ समाया हुआ है। यह जहरीला सांप एक के बाद कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। एक ही परिवार के 5 लोगों को काट चुका है। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई है। इन तीन लोगों में मां-बेटी और बेटे शामिल हैं। दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
