Kanwar Yatra 2024: कावड़ यात्रा के चलते यूपी में सफर करना हुआ महंगा! रोडवेज बसों का किराया बढ़ा, जानें नया रेट

Kanwar Yatra 2024: उत्तर प्रदेश जाने और आने वाली बसों को रामपुर, धामपुर, बिजनौर आदि रूट से डायवर्ट किया जा रहा है। बसों को निर्धारित रूट से करीब 60 किलोमीटर अधिक दूरी तय करने पर यात्रियों को 80 रुपये अधिक किराया देना पड़ेगा। रूट डायवर्ट होने के चलते बसें निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे तक की देरी से चल रही हैं

अपडेटेड Jul 30, 2024 पर 12:38 AM
Story continues below Advertisement
Kanwar Yatra 2024: 22 जुलाई से शुरू हुई कांवड़ यात्रा 6 अगस्त तक चलेगी

Kanwar Yatra 2024: कांवड़ यात्रा की वजह से NH-58 देहरादून-दिल्ली हाईवे को 2 अगस्त तक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हाईवे के दोनों तरफ की सड़कें श्रद्धालुओं के लिए रिजर्व कर दी गई हैं। ट्रैफिक से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पुलिस ने अपने-अपने राज्यों में डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। शिव भक्तों की सुरक्षा के चलते किए गए रूट डावर्जन के कारण यूपी में रोजवेज बसों का किराया बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रा की वजह से जिला प्रशासन ने भारी वाहनों का रूट डायवर्ट किया है, जिससे रोडवेज बसों में सफर करना महंगा हो गया है।

कितने रुपये की हुई बढ़ोतरी?

उत्तर प्रदेश जाने और आने वाली बसों को रामपुर, धामपुर, बिजनौर आदि रूट से डायवर्ट किया जा रहा है। दैनिक 'हिंदुस्तान' के मुताबिक, बसों को निर्धारित रूट से करीब 60 किलोमीटर अधिक दूरी तय करने पर यात्रियों को अब 80 रुपये अधिक किराया देना पड़ेगा। मेरठ में भैंसाली बस डिपो को बंद कर दिया गया है। अब बसों का संचालन सोहराब गेट डिपो से होगा। इसी तरह बरेली-लखनऊ जाने वाली बसें बिजनौर-बुलंदशहर से गुजरेंगी। दिल्ली, हरिद्वार और लखनऊ रूट की बसें सोहराब गेट से मिलेंगी।


देरी से चल रही हैं बसें

अखबार ने एक अधिकारी के हवाले से बताया कि रूट डायवर्ट होने के चलते बसें निर्धारित समय से 2 से 3 घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं। असिस्टेंट रीजनल मैनेजर केएस राणा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर रूट डायवर्ट के चलते बसों को अधिक दूरी तय करने पड़ रहे हैं। इसके चलते मुख्यालय से उनका किराया भी बढ़ा दिया गया है। उन्होंने बताया कि बसों के 60 किमी से अधिक चलने पर यात्रियों से 80 रुपये अधिक किराया वसूला जाएगा। बताया कि रूट डायवर्ट होने के चलते बसें तय समय से दो से तीन घंटे तक की देरी से पहुंच रही हैं।

नोएडा-गाजियाबाद में स्कूल बंद

गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के कारण 31 जुलाई से 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की है। प्रशासन की तरफ से सोमवार (29 जुलाई) को जारी आदेश में कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहने के आदेश दिए हैं। हरिद्वार से बड़ी संख्या में कांवड़ियों के आने को देखते हुए स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है।

ये भी पढ़ें- कौन हैं डॉ. विकास दिव्‍यकीर्ति? सील किया गया फेमस गुरु का 'दृष्टि कोचिंग सेंटर'

रिपोर्टों के अनुसार, हरिद्वार और अन्य घाटों से लगभग 1.25 करोड़ कांवड़िए गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों के लिए रवाना हुए हैं। सभी स्कूलों को आदेशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, क्लासेस हमेशा की तरह वर्चुअल मोड के माध्यम से चलेंगी। केवल 2 अगस्त को ऑनलाइन क्लासेस बंद रहेंगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।