Credit Cards

UPSC CSE Result 2023: MP की ऋतु यादव का हुआ चयन, राजस्थान की ऋतु यादव के घर तीन दिन तक मना जश्न, जानिए कहां हुई चूक

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) साल 2023 परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया है। लेकिन इस बार नतीजों में एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। जिससे दो लोगों ने जश्न मनाया, जब हकीकत सामने आई तो फिर सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो गया

अपडेटेड Apr 22, 2024 पर 4:52 PM
Story continues below Advertisement
UPSC CSE Result 2023: अजमेर ऋतु यादव का राजस्थान लोक सेवा आयोग में SDM के पद पर भी चयन हो गया है।

UPSC CSE Result 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परीक्षा 2023 में नतीजों को लेकर एक बार भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें एक ही रैंक में दो कैंडिडटे के पास होने की खबर सामने आई। दोनों के घर जश्न का माहौल रहा। बाद में जब भ्रम की स्थिति दूर हुई तो 3 दिन से खुशियां मना रहे परिवार में सन्नाटा पसर गया। दरअसल 470वीं रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स के सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। राजस्थान के अजमेर की रहने वाली ऋतु यादव ने देखा कि उसे 470वीं रैक मिली है। इसके बाद घर में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

ऐसे ही मध्य प्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली ऋतु यादव ने रिजल्ट में देखा कि उसकी 470वीं रैक आई है। मध्य प्रदेश की ऋतु यादव के घर भी जश्न का माहौल शुरू हो गया। घर पर मिठाई बांटने का दौरा जारी रहा। जब हकीकत सामने आई तो राजस्थान की ऋतु यादव नहीं,बल्कि मध्य प्रदेश की ऋतु यादव का चयन हुआ है।

UPSC CSE: आखिर क्यों हुआ कंफ्यूजन?


दरअसल राजस्थान की ऋतु यादव और मध्य प्रदेश की यादव दोनों ने इंटरव्यू दिया था। इसके बाद जब नतीजे आए तो रिजल्ट में ऋतु यादव और रोल नंबर लिखा था। इसमें आगे पिता का नाम नहीं लिखा था। ऐसे में राजस्थान की ऋतु यादव ने अपना नाम समझकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर मध्य प्रदेश की ऋतु यादव ने जब अपना नाम देखा, रोल नंबर चेक किया तो उन्हें पता चला कि उनका सिलेक्शन हो गया है और जश्न का दौर शुरू हो गया। राजस्थान की ऋतु यादव के घर तीन दिन तक मिठाइयां बंटती रहीं। जब मीडिया में यह खबर सामने आई, तो राजस्थान की ऋतु यादव ने कहा कि उन्होंने अपना नाम देखा था, पिता का नाम नहीं लिखा था। रोल नंबर की तरफ उन्होंने ध्यान नहीं दिया। लिहाजा उन्होंने मान लिया उनका सिलेकक्श हो गया। जब राजस्थान की ऋतु ने रोल नंबर देखा तो उन्हें अहसास हुआ कि उनका चयन नहीं हुआ है। बल्कि मध्य प्रदेश की ऋतु यादव का चयन हुआ है।

UPSC CSE: राजस्थान की ऋतु बन गई हैं SDM

वहीं राजस्थान की ऋतु यादव मौजूदा समय में पाली के गर्ल्स कॉलेज में हिंदी की प्रोफेसर हैं। ऋतु कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भी सफलता हासिल कर चुकी हैं। साल 2021 में आरएएस (राजस्थान लोक सेवा आयोग) में चयन हुआ है और जल्द ही वह SDM के पद पर ज्वाइन करने वाली हैं। ऋतु के परिवार का कहना है कि वह आगे भी आईएएस के लिए कोशिश करती रहेंगी।

UPSC CSE Result 2023: जारी हो गए UPSC के नतीजे, जानिए कैसे चेक करें अपना रिजल्ट, आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।