Get App

UPSC CSE Result 2023: MP की ऋतु यादव का हुआ चयन, राजस्थान की ऋतु यादव के घर तीन दिन तक मना जश्न, जानिए कहां हुई चूक

UPSC CSE Result 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) साल 2023 परीक्षा का रिजल्ट हाल ही में जारी किया है। लेकिन इस बार नतीजों में एक भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। जिससे दो लोगों ने जश्न मनाया, जब हकीकत सामने आई तो फिर सब कुछ दूध का दूध और पानी का पानी हो गया

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 22, 2024 पर 4:52 PM
UPSC CSE Result 2023: MP की ऋतु यादव का हुआ चयन, राजस्थान की ऋतु यादव के घर तीन दिन तक मना जश्न, जानिए कहां हुई चूक
UPSC CSE Result 2023: अजमेर ऋतु यादव का राजस्थान लोक सेवा आयोग में SDM के पद पर भी चयन हो गया है।

UPSC CSE Result 2023: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) परीक्षा 2023 में नतीजों को लेकर एक बार भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। जिसमें एक ही रैंक में दो कैंडिडटे के पास होने की खबर सामने आई। दोनों के घर जश्न का माहौल रहा। बाद में जब भ्रम की स्थिति दूर हुई तो 3 दिन से खुशियां मना रहे परिवार में सन्नाटा पसर गया। दरअसल 470वीं रैंक हासिल करने वाले कैंडिडेट्स के सामने भ्रम की स्थिति पैदा हो गई। राजस्थान के अजमेर की रहने वाली ऋतु यादव ने देखा कि उसे 470वीं रैक मिली है। इसके बाद घर में जश्न का माहौल शुरू हो गया।

ऐसे ही मध्य प्रदेश के निवाड़ी की रहने वाली ऋतु यादव ने रिजल्ट में देखा कि उसकी 470वीं रैक आई है। मध्य प्रदेश की ऋतु यादव के घर भी जश्न का माहौल शुरू हो गया। घर पर मिठाई बांटने का दौरा जारी रहा। जब हकीकत सामने आई तो राजस्थान की ऋतु यादव नहीं,बल्कि मध्य प्रदेश की ऋतु यादव का चयन हुआ है।

UPSC CSE: आखिर क्यों हुआ कंफ्यूजन?

दरअसल राजस्थान की ऋतु यादव और मध्य प्रदेश की यादव दोनों ने इंटरव्यू दिया था। इसके बाद जब नतीजे आए तो रिजल्ट में ऋतु यादव और रोल नंबर लिखा था। इसमें आगे पिता का नाम नहीं लिखा था। ऐसे में राजस्थान की ऋतु यादव ने अपना नाम समझकर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इधर मध्य प्रदेश की ऋतु यादव ने जब अपना नाम देखा, रोल नंबर चेक किया तो उन्हें पता चला कि उनका सिलेक्शन हो गया है और जश्न का दौर शुरू हो गया। राजस्थान की ऋतु यादव के घर तीन दिन तक मिठाइयां बंटती रहीं। जब मीडिया में यह खबर सामने आई, तो राजस्थान की ऋतु यादव ने कहा कि उन्होंने अपना नाम देखा था, पिता का नाम नहीं लिखा था। रोल नंबर की तरफ उन्होंने ध्यान नहीं दिया। लिहाजा उन्होंने मान लिया उनका सिलेकक्श हो गया। जब राजस्थान की ऋतु ने रोल नंबर देखा तो उन्हें अहसास हुआ कि उनका चयन नहीं हुआ है। बल्कि मध्य प्रदेश की ऋतु यादव का चयन हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें