उर्वशी रौतेला बनीं यश चोपड़ा की पड़ोसन, खरीदा करोड़ों का बंगला

Urvashi Rautela जहां हर वक्त कॉन्ट्रोवर्सी में छाई रहती हैं। वहीं उनके स्टाइल का हर कोई दीवाना है। उर्वशी ने लगातार अपने टैलेंट की वजह से बॉलीवुड में खास जगह बनाई है। उर्वशी इन दिनों अपने खास बंगले की वजह से चर्चा में है। दरअसल उनका ये करोड़ों का बंगला किसी स्वर्ग से कम नहीं है। इसके अंदर जिम और बाहर एक बहुत सुंदर गार्डन है।

अपडेटेड Jun 01, 2023 पर 1:17 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
उर्वशी रौतेला ने लोखंडवाला में यश राज चोपड़ा के बगल में खरीदा नया बंगला

उर्वशी रौतेला बॉलीवुड की सबसे हसीन एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अपनी जिंदगी में कई तरह ब्यूटी कॉन्टेस्ट में पार्टिसिपेट कर चुकी उर्वशी ने कई तरह के टाइटल जीते हैं। उर्वशी का स्टाइल सबसे हटकर है। वो अकसर अपने फैंस को अपने अंदाज से हैरान करती हैं। उनके इंस्टा अकाउंट पर फैंस को उनकी डे टू डे लाइफ की एक झलक देखने को मिलती है। अपनी लाइफ में कामयाबी की कई सीढ़ियां चढ़ने वाली उर्वशी ने इन दिनों एक आलीशान बंगला खरीदा है। उर्वशी रौतेला का ये बंगला दिग्गज फिल्ममेकर यश चोपड़ा के घर के बगल में है।

 बंगले की खासियत

उर्वशी रौतेला का ये घर किसी स्वर्ग से कम नहीं है। घर के बाहर शानदार गार्डन है, अंदर एक पर्सनल जिम, खूबसूरत इंटीरियर्स और हर तरह का कंफर्ट है। पिछले 8-9 महीने से वो एक अच्छी प्रॉपर्टी की खोज में थीं। उर्वशी रौतेला के बंगले का नाम Celest है जो लोखंडवाला कॉम्पलैक्स में स्थित है। पिछले दो-तीन महीनों से उर्वशी इस बंगले में रह रही हैं। हालांकि उन्होंने ये जानकारी कही भी पब्लिक में शेयर नहीं की। उर्वशी रौतेला का ये बंगला लगभग 190 करोड़ का है।

IPL में CSK की जीत के बाद MS Dhoni अस्पताल में भर्ती

उर्वशी रौतेला हैं कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन

हाल ही में उर्वशी रौतेला ने कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत की थी। एक्ट्रेस ने फेस्टिवल में अपने स्टाइलिश गाउन की मदद से सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। जल्द ही उर्वशी रौतेला को राम पोथिनेनी के अगले प्रोजेक्ट में एक खास गाने में देखा जाएगा। उर्वशी रौतेला को कई कमाल के प्रोजेक्ट्स और फिल्मों में देखा गया है। उर्वशी रौतेला का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ भी जोड़ी जाता है। दरअसल उर्वशी का बीते साल एक इंटरव्यू हुआ था जिसमें उन्होंने मिस्टर आरपी का जिक्र किया था जो उनसे मिलने होटल आए थे और लॉबी में वेट कर रहे थे। तबसे ऋषभ पंत को मिस्टर आरपी कहा जाने लगा। हालांकि एक्ट्रेस ने कई बार इन अफवाहों से इनकार किया।


हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।