महिला की यमराज से कई बार हुई मुलाकात, बताया स्वर्ग का आंखों देखा हाल, कहानी सुनकर हर कोई हैरान

मौत को करीब से देखना जिंदगी के बारे में बहुत कुछ सिखा देता है। आपका जीवन जीने का तरीका बदल जाता है। ये एक चीज, आपकी लाइफ में चल रही हर दूसरी चीज के बारे में आपका नजरिया बदल कर रख देती है। कुछ ऐसा ही अमेरिकी की एक महिला के साथ हुआ। चार बार उसे मौत छूकर वापस लौट गई

अपडेटेड Feb 05, 2025 पर 1:28 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिका की एक महिला ने कहा कि उसकी चार बार मौत हो चुकी है। हर बार उसकी आत्मा शरीर में वापस आ जाती है।

कहते हैं कि जाको राखे साइयां, मार सके न कोय' का मतलब है कि जिस पर भगवान का आशीर्वाद होता है। उसका कोई कुछ नहीं कर सकता है। यह कहावत अमेरिकी की एक महिला पर सटीक बैठती है। महिला को एक नहीं दो नहीं बल्कि चार मौत छूकर चली गई। स्वर्ग भी पहुंच गई। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ कि हर बार उसकी आत्मा शरीर में वापस आ जाती है। महिला अब अपनी यह कहानी सोशल मीडिया में बता रही हैं। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।

62 साल की अमेरिकी महिला शैरन मिलिमैन की कहानी कोई फिल्मी नहीं है। कई बार उनका मौत से आमना-सामना हुआ। लेकिन मौत है कि फिर से नया जीवनदान देकर चली गई।

समुद्र की लहरों में फंस गई जान


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिकी महिला शैरन ने बताया कि जब वो 13 साल की थी। तब अपनी मां के साथ समुद्र में तैर रही थी। तभी अचानक लहरें तेज हो गईं। फिर ऐसा लगा कि काल के गाल समा जाएंगे। ऐसा महसूस हुआ कि आत्मा शरीर को छोड़ चुकी है। लेकिन किस्मत ने साथ दिया और समुद्र में मौजूद कोस्ट गार्ड ने बचा लिया। यह जिंदगी का पहला मौका था। जब सीधा यमराज से सामना होते- होते बच गए।

दूसरी बार आसमान से आई आफत

दूसरी बार भी महिला का मौत से फिर से सामना हो गया। इस बार आसमान से आफत गिरी। महिला के ऊपर बिजली गिरी। शैरन ने बताया कि उसे ऐसा लगा कि आत्मा शरीर को छोड़ चुकी है। सीधे स्वर्ग पहुंच चुकी हूं। वहां सुनहरे और गुलाबी रंग के बादल नजर आए। शैरन ने बताया कि स्वर्ग का नजारा बहुत अच्छा लगा। यह कल्पना से भी बहुत ऊपर था।

जहरीली दवा ने खोल दिया मौत का द्वार

महिला ने आगे बताया कि एक बार गलती से उन्होंने गलत दवा खा ली थी। इस दौरान उनको लगा कि शरीर से आत्मा निकल चुकी है। वहीं उन्होंने बताया इसी तरह एक बार सर्जरी के दौरान लगा कि शरीर काम नहीं कर रहा है। इससे आत्मा अलग हो चुकी है। इस बार भी लगा कि आत्मा शरीर छोड़कर स्वर्ग में चली गई।

शैरन ने बताया स्वर्ग का आंखों देखा हाल

शैरन ने बताया कि जब वो स्वर्ग पहुंची तो शानदार रोशनी नजर आई। शांति का अनुभव हुआ। शैरन की ये बातें सोशल मीडिया में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कुछ लोगों ने इसे दिव्य शक्ति माना। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि यह एक मानसिक भ्रम है। वहीं कुछ लोग कह रहे हैं कि शैरन पूरी तरह से पागल है।

Kanpur News: पोस्ट ऑफिस से 40 दिन की बच्ची चोरी, पुलिस ने 3 घंटे में किया बरामद

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।