Get App

UP के इस घर की छत पर आसमान से नोटों की बारिश, झोला लेकर पहुंचे लोग, मैसेज देखकर मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई है। नवाबगंज के बेरवा गांव में मोती सिंह के घर की छत पर अचानक 100, 50 के नोटों की बारिश होने लगी। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। नोट गिरने के साथ ही धमकी भरे संदेश भी दिए गए हैं। सैकड़ों किलो मीटर दूर से लोग इस घटना को देखने आए। गांव में भीड़ लगी हुई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 09, 2024 पर 2:38 PM
UP के इस घर की छत पर आसमान से नोटों की बारिश, झोला लेकर पहुंचे लोग, मैसेज देखकर मचा हड़कंप
धमकी भरे संदेश में लाल रंग से लिखा था, "अरुण मरेगा और मोती भी मरेगा"।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज (इलाहाबाद) के नवाबगंज के बेराव गांव में एक ऐसी घटना हुई। जिससे आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। जो कोई भी सुन रहा है, वही दहशत में आ गया है। वहीं कुछ लोग झोला लेकर गांव की ओर भागने लगे। दरअसल, गांव के मोती सिंह के घर की छत पर 100, 50 के नोटों की बारिश होने लगी। इसके साथ ही एक धमकी भरा संदेश भी दिया गया है। जिसमें लाल रंग से लिखा था, "अरुण मरेगा और मोती भी मरेगा"। इस घटना की खबर आग की तरह फैल गई। दूर-दूर से लोग इस अजीबो गरीब नजारे को देखने के लिए इकट्ठा होने लगे।

कुछ लोग छत का नजारा देखने 40-50 किलोमीटर की दूरी तय करके मोती सिंह के घर पहुंचे। मोती सिंह के घर के बाहर भीड़ इस कदर बढ़ गई कि परिवार वालों को दरवाजा बंद करके बैठना पड़ा।

आसमान से गिरे 100,50 के नोट

इस घटना की जानकारी मिलते ही नवाबगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को छत पर 100,50 के 2-3 नोट मिले। इसके साथ ही धमकी भरा संदेश मिला। इसमें लिखा था – मोती मरेगा और अरुण भी मरेगा। मोती घर के मुखिया का नाम है। वहीं इससे पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस का कहना है कि यह किसी को ओर शरारत की गई है। इस तरह की अफवाहों से दूर रहें। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है। गांव वालों के बीच इस घटना को लेकर कई तरह की अटकलें और चर्चाएं हो रही हैं।कुछ लोग इसे चमत्कार और जादू-टोने से जोड़कर देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसे बड़ा रहस्य मान रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें