Get App

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बस दुर्घटनाग्रस्त, गुजरात से आए 7 श्रद्धालुओं की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में गुजरात से आए यात्री सफर कर रहे थे। सीएम ने X पर बताया कि गंगोत्री से उत्तरकाशी जा रही बस के गंगनानी में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से कुछ लोगों के हताहत होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। प्रशासन को जल्द से जल्द राहत और बचाव कार्य पूरा करने और घायलों के उपचार के लिए उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दे दिए गए हैं।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 20, 2023 पर 9:31 PM
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बस दुर्घटनाग्रस्त, गुजरात से आए 7 श्रद्धालुओं की मौत
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों को आश्वासन दिया।

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में रविवार को एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में यात्रा कर रहे सात गुजराती श्रद्धालुओं की मौत और 27 यात्री घायल हैं। ये बस गंगोत्री के पास गंगनानी में हादसे का शिकार हुई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि SDRF, NDRF और मेडिकल टीम घटनास्थल पर मौजूद है। इसके साथ ही बताया कि देहरादून में बेहतर असिस्टेंस के लिए हेलीकॉप्टर भी तैयार है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल पर लोगों को आश्वासन दिया।

गुजरात सीएम ने किया शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री वर्तमान में दिल्ली में है ऐसे में सभी उच्च अधिकारियों को बचाव अभियान जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी मृतकों के परिवार को ढांढस बंधाया। बता दें कि उत्तराखंड में ज्यादा बारिश की वजह से भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो चुके हैं। पर्वतीय इलाकों में इन दिनों सफर करना खतरे से खाली नहीं है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें